Big News: कोरोना महामारी के बीच पैरामेडिकल स्टाफ का संकट, पंजाब और हरियाणा में अब सेना संभालेगी मोर्चा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

para medical staf

चंडीगढ़। कोरोना महामारी से लड़ने को पंजाब और हरियाणा में स्थापित किए जा रहे नए कोविड अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी आने लगी है। इस कमी को अब भारतीय सेना पूरा करेगी। सेना अपने ट्रेंड जवानों को कोविड पर नियंत्रण के लिए मैदान में उतारेगी। वेस्टर्न कमांड ने इसके लिए अपने बैटल फील्ड (युद्ध क्षेत्र) के जवानों को भी कोविड से लड़ने के लिए विशेष ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है। जहां भी इनकी जरूरत होगी, उनको वहां भेजा जाएगा।

जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ वेस्टर्न कमान लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह इस संबंध में पंजाब और हरियाणा के आला अधिकारियों से बैठक कर चुके हैं। आरपी सिंह ने दोनों राज्यों को आशवस्त किया है कि सेना हर प्रकार की मदद देगी। सेना की ओर से चंडीगढ़, फरीदाबाद और पटियाला में 100-100 बैड के कोविड अस्पताल तैयार किए गए हैं। इनमें डाक्टरों समेत, पैरामेडिकल और तकनीकी स्टाफ वेस्टर्न कमांड मुहैया कराएगी। सोमवार को ये शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं, पंजाब के कई जिलों में सेना की ओर से पहले से ही डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भेजा जा चुका है।

इसलिए सेना की जरूरत पड़ी

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत हिमाचल में भी अब कोरोना के चलते हालात बिगड़ने लगे हैं। यहां भी संक्रमण कम करने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। बावजूद इसके केस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मरीजों के इलाज और वैक्सीनेशन के चलते स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी होने लगी है, इसी कारण सेना की जरूरत पड़ी है। हरियाणा के गृह मंत्री तो आक्सीजन प्लांटों को सेना के हवाले करने की बात कह चुके हैं।

सिविल मिलिट्री सर्विर्सेज के निदेशक कर्नल जसदीप संधू ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा में पैरामेडिकल स्टाफ सेना मुहैया कराएगी। जैसे-जैसे मांग आएगी, जवानों को भेजा जाएगा। फिलहाल बैटल फील्ड के जवानों को कोविड से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन्हें बैटल फील्ड नर्सिंग एसिस्टेंट (बीएफएनए) भी कहा जाता है। ये मरीज को पूरी तरह से हैंडिल कर सकेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *