जालंधर में ज्वैलर्स ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड से पहले लक्ष्मी ज्वेलर्स वाले गोपी व आशु पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Suiside

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के शेखां बाजार के ज्वेलर बलविंदर कुमार ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले शेखां बाजार के रहने वाले ज्वेलर बलविंदर कुमार ने एक वीडियो बनाई। जिसमें उसने अपनी दुकान के नजदीक ही खुली लक्ष्मी ज्वेलर्स के गोपी व आशु पर उसे मरने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर परिजनों के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वीडियो में ज्वेलर बलविंदर कुमार ने कहा कि “मैं बहुत दुखी होकर जहर खा रहा हूं। मेरी दुकान गांव महिमदपुर कपूरथला में है। उसके साथ दो दुकानें छोड़कर लक्ष्मी ज्वेलर्स वाले हैं। उनसे तंग आकर मैं खुदकुशी कर रहा हूं। मेरी दुकान पर लुटेरे भेज दिए। वो मुझे लूटकर ले गए। मुझे बर्बाद कर दिए। पहले ग्राहक खींचते रहे। ग्राहक उनके नहीं जाते थे।”

वीडियो में बलविंदर कुमार ने आगे कहा कि “जिस दिन भी में शादी का सामान, पेमेंट होती थी तो ये जानकर मुझे मेरे साथ लूटपाट करवा देते थे। मैंने इसके बारे में किसी को नहीं बताया। मैं चुप रहा। आखिर में मुझे बहुत दुखी करने लगे। ग्राहकों को भी बोलने लगे थे। जिससे मैं बहुत परेशान हो गया। मेरी मौत का कारण गोपी व आशु हैं लक्ष्मी ज्वेलर्स वाले।”

पुलिस ने वीडियो लेकर कार्रवाई शुरू की

पुलिस ने परिजनों से मौत से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो ले लिया है। इसके बाद शव को लुधियाना के निजी अस्पताल से लाकर सिविल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *