Big Breaking: कर्फ्यू में थाईलैंड से बुलाई गई कालगर्ल मामले में तीन नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, पढ़ें BJP सांसद ने क्या कहा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
लखनऊ से बड़ी खबर है। राजधानी में थाईलैंड की एक युवती की मौत के मामले में सपा प्रवक्ता आईपी सिंह, महेंद्र कुरिया,रामदत्त तिवारी पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक इऩ नेताओं ने भाजपा सांसद संजय सेठ के पुत्र का नाम थाईलैंड की युवती से जोड़ कर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश रची।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले लखनऊ में थाईलैंड की युवती की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। इस पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ के बेटे ने ही ‘अय्याशी’ के लिए उसे बुलवाया था। बीते दिनों यह खबर सामने आई थी कि लखनऊ के एक बड़े व्यापारी के बेटे ने 7 लाख खर्च करके थाईलैंड से कॉल गर्ल बुलाई थी।

आपको बता दें कि 10 दिन पहले ही कॉल गर्ल को लखनऊ बुलाया गया था, जिसके 2 दिन बाद ही वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बुरी तरह बीमार पड़ गई। रईसजादे ने इस बात की सूचना थाईलैंड एम्बेसी को दी। एम्बेसी के हस्तक्षेप के बाद कॉल गर्ल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 मई को उसकी मौत हो गई।

एसपी प्रवक्ता ने लगाए थे आरोप

इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने आरोप लगाया कि थाईलैंड की कॉल गर्ल को बुलाने वाला कोई और नहीं बल्कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ का बेटा है। उन्होंने संजय सेठ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होकर मुस्कुरा रहे बीजेपी सांसद संजय सेठ के सुपुत्र पर गंभीर आरोप हैं। दुनिया भर में चल रही महात्रासदी के बीच थाईलैंड से एक कॉल गर्ल बुलाई गई, जिसकी अब कोरोना से मौत हो गई है। क्या यूपी पुलिस में हिम्मत है कार्रवाई करने की? जांच करने की?’

इस आरोप के बाद भाजपा सांसद संजय सेठ ने पुलिस को उन्हें और उनके बेटे को बदनाम करने का आऱोप लगाते हुए शिकायत की। इस पर पुलिस ने सपा प्रवक्ता आईपी सिंह, महेंद्र कुरिया, रामदत्त तिवारी पर 67 आईटी एक्ट, आईपीसी 500 में एफआईआर दर्ज की है। इन नेताओं के खिलाफ गौतमपल्ली में एफआईआऱ दर्ज की गई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *