Big News: लुधियाना में बड़ी वारदात, बदमाशों ने एएसआई की रिवाल्वर छीनी, दो पुलिस मुलाजिमों को पीटा

Daily Samvad
2 Min Read

दीपक गुप्ता, लुधियाना
लुधियाना के दौराहा से बड़ी खबर है। यहां जीटी रोड पर नाके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिस कर्मी एएसआई व हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि हमलावर मौके से भागने में सफल हो गए हैं। दोनों घायल पुलिस कर्मियों को निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार हमला करने वाले युवक खन्ना की ओर से आए थे और सफेद रंग की कार में सवार थे। पुलिस ने जांच के लिए कार रोकी तो एक युवक ने एएसआइ सुखदेव सिंह के चेहरे पर अपनी रिवाल्वर का पीछे का हिस्सा मार दिया। दूसरा युवक हवलदार सुखजीत सिंह से मारपीट करने लगा।

एएसआई की रिवाल्वर छीनकर हवा में लहराने लगे और डराने लगे। धमकियां देते हुए कार में सवार होकर फरार हो गए। हमलवरों ने सफेद पगड़ी और कुर्ता पजामा पहन रखा था। एएसआई सुखदेव के चेहरे पर दस टांके लगे हैं। आंख पर भी चोट आई है। एसपी डी मनप्रीत सिंह का कहना है कि अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के हाथ कुछ सुबूत लगे हैं। आरोपित जल्द काबू कर लिए जाएंगे।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar