Big News: पप्पू यादव गिरफ्तार, कहा – अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटना। जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को पटना के गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया है। पप्पू यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, उन्होंने लिखा कि मुझे गिरफ्तार कर गांधी मैदान थाने लाया गया है। बता दें कि हाल ही में पप्पू यादव ने भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी के एंबुलेंस को लेकर सवाल उठाए थे।

अपनी गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट करने के बाद पप्पू यादव ने एक और ट्वीट किया। पप्पू यादव ने उसमें लिखा कि कोरोना काल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं। पीएम साहब, सीएम साहब दे दो फांसी, या, भेज दो जेल झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं। लोगों को बचाऊंगा। बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा।

ऐसा बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया है। अमनौर के अंचलाधिकारी ने लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में रविवार को अमनौर थाना में पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पप्पू यादव पर विश्वप्रभा सामुदायिक केंद्र में काफिले के साथ पहुंचकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

पप्पू यादव ने कहा कि ये राजनीति से प्रेरित है

वहीं इस मामले पर पलटवार करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि ये राजनीति से प्रेरित है। पप्पू यादव ने कहा कि जब हम वहां गए तो वहां शांति पूर्ण तरीके से चीजों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की सच्चाई में आईजी के नेतृत्व में जांच होनी चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि घटना के 24 घंटे बाद शिकायत दर्ज की गई है, घटना के तुरंत बाद क्यों नहीं हुई।

बता दें कि हाल ही में पप्पू यादव ने एमपीएलएडी के तहत खरीदी गईं दर्जनों एंबुलेंस को जनता को समर्पित ना करने पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने सारण से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी पर सवाल खड़े किए थे। इस पर सांसद ने पलटवार करते हुए कहा था कि ड्राइवर के ना होने की वजह से एंबुलेंस का संचालन नहीं हो पाया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *