Big News: जालंधर में GST अधिकारी को रिश्वत देने पहुंचा तंबाकू एजेंट वरुण महाजन गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

vigilance

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से जीएसटी घोटाला (GST scam) की विजिलेंस जांच के दौरान बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर के एक GST ऑफिसर को रिश्वत देने आया तम्बाकू बिजनेसमैन काबू को विजिलेंस की टीम ने ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बिना टैक्स माल छुड़वाने के बदले GST मोबाइल विंग के अफसर को 50 हजार की रिश्वत देते एजेंट को विजिलेंस ने रंगे हाथों को गिरफ्तार किया है।

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक दीपइंदर सिंह गरचा GST मोबाइल विंग में बतौर ACST तैनात हैं। उनकी ड्यूटी GST को सरकार के खजाने में जमा करवाना है। उनके पास रेलवे स्टेशन का एरिया भी है। वहां 28% स्लैब वाले तंबाकू के प्रोडक्ट भी रेलवे के जरिए जालंधर आते हैं। इन प्रोडक्ट की जांच कर बनता GST लेकर सरकार को जमा कराने की देखरेख गरचा करते हैं।

इस दौरान 15 फरवरी को जालंधर रेलवे स्टेशन पर तंबाकू प्रोडक्ट की खेप आई थी। जिसे टैक्स की अदायगी व पैनल्टी के लिए रोका गया था। इस खेप को बिना GST दिए ही छुड़वाने के लिए एजेंट(पासर) वरूण महाजन निवासी 154-155, कालिया कॉलोनी बहुत कोशिश कर रहा था। वह ACST दीपइंदर गरचा पर मानसिक दबाव डाल रहा था। वह गरचा के ऑफिस गया और बिना GST दिए प्रति महीने रिश्वत की रकम तय करने को कहने लगा।

गरचा ने विजिलेंस को इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद विजिलेंस के DSP दलबीर सिंह ने इंस्पेक्टर राजविंदर कौर की अगुवाई में टीम बनाई। सरकारी गवाहों को साथ लेकर विजिलेंस की टीम ने आरोपी वरूण महाजन को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह गरचा को 50 हजार की रिश्वत दे रहा था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *