Big News: अमृतसर में खौफनाक वारदात, लड़की की बर्बरता से हत्या, हत्यारों ने छाती से सटाकर मारी गोली, हड़कंप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

murder

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले में हत्यारों ने एक युवती की हत्या कर शव पंडोरी गांव के खेत में फेंक गए। हत्यारों ने शव के ऊपर पिस्तौल भी रख दी थी। इसके बाद गांव के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बलदेव सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों का पता लगाया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मजीठा रोड पर स्थित गंडा सिंह वाला की अमनप्रीत कौर (25) पंडोरी गांव में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बुधवार को वह घर से अपने ब्यूटी पार्लर के लिए निकली लेकिन रात को घर नहीं लौटी। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम संबंधों का लग रहा है। क्योंकि हत्यारों ने बर्बरता से युवती की छाती पर गोली मारी और और शव को पंडोरी गांव की सड़क के पास खेत में फेंक गए।

देर शाम तक उनकी बेटी घर नहीं लौटी

आरोपी भागने से पहले वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल मृतक की छाती पर रख गए और युवती का मोबाइल फोन साथ ले गए हैं। वारदात में हत्यारों की यह हरकत संशय पैदा करती है। मृतका की मां सुखविंदर कौर ने बताया कि बुधवार को देर शाम तक उनकी बेटी घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।

काफी छानबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। वे अपनी बेटी के मोबाइल फोन पर लगातार कॉल करते रहीं लेकिन पूरी रात फोन स्विच ऑफ था। गुरुवार को जब वे बेटी की तलाश में पंडोरी गांव पहुंचे तो देखा कि अमनप्रीत का शव खेत में पड़ा था।

युवती को गुरुवार तड़के गोली मारी गई है

मामले की जांच कर रहे डीएसपी बलदेव सिंह ने बताया कि युवती के मोबाइल फोन की डिटेल निकलवा ली है। इसके आधार पर कुछ नंबरों पर संपर्क किया जा रहा है। युवती के मोबाइल फोन से मिले नंबरों से हत्यारों की जानकारी मिली है। जिसके बाद अलग-अलग पुलिस टीमें कार्रवाई में जुटी हैं। डीएसपी ने दावा किया कि जल्द हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया युवती को गुरुवार तड़के गोली मारी गई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *