Big News : पंजाब पुलिस अब भोजन भी परोसेगी, इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें फोन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में शुक्रवार से गरीब और बेसहारा कोविड मरीज अपनी भूख मिटाने के लिए भोजन लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 और 112 पर काल कर सकते हैं और पंजाब पुलिस विभाग के द्वारा उनके घरों तक तैयार भोजन मुफ्त मुहैया करवाया जायेगा। इस मानवतावादी प्रयास का ऐलान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता अधीन हुई मंत्रीमंडल की मीटिंग के दौरान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऐलान किया, ‘हम पंजाब में किसी को भी भूखा नहीं सोने देंगे।’

ऐसे मरीज दिन-रात किसी भी समय पर इन नंबरों पर काल कर सकते हैं और पंजाब पुलिस की तरफ से कोविड रसोईयों और डिलिवरी देने वाले लड़कों के द्वारा उनके घर तक पका हुआ भोजन मुहैया करवाया जायेगा। डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने बताया कि इस उद्देश्य के लिए विभाग ऐसी रसोईयों और डिलिवरी एजेंटों के साथ संबंध बना रहा है। उन्होंने राज्य में गरीब कोविड मरीजों के लिए भोजन यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस की तरफ से किये गए प्रयास पर मान महसूस किया।

भोजन न मिलने की सूरत में 181 और 112 हेल्पलाइन नंबरों पर करें फोन

यह सुविधा शुक्रवार को प्रातःकाल 10 बजे कार्यशील होगी जिससे पंजाब में कहीं भी रह रहे कोविड मरीज भोजन न मिलने की सूरत में 181 और 112 हेल्पलाइन नंबरों पर दिन -रात किसी भी समय पर काल कर सकते हैं जिनको उनके घर पका हुआ भोजन मुहैया करवाया जायेगा।मुख्यमंत्री के हुक्मों पर कोविड की पहली लहर के दौरान भी पंजाब ने 112 एमरजैंसी हेल्पलाइन को मुफ्त भोजन मुहैया करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर में तबदील कर दिया था।

विभाग ने बीते साल अप्रैल-जून महीने के दौरान गैर-सरकारी संस्थाओं, गुरुद्वारों, मंदिरों और अन्य धार्मिक संस्थाओं की सक्रिय हिस्सेदारी से पंजाब के लोगों तक 12 करोड़ पका हुआ और सूखा राशन सफलता से पहुँचाया था। इस मानवतावादी सेवा की भावना का प्रगटावा करते हुए पंजाब पुलिस के बहुत से मुलाजिमों ने अपनी जेबों में से योगदान डाला था और पुलिस लाईन में कम्युनिटी किचन स्थापित करने के साथ-साथ और यहाँ तक इस उद्देश्य की खातिर अपने घरों में भी भोजन तैयार किया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *