Facebook पर फ्रैंडशिप कर लड़की को मिलने को बुलाया, फिर दोस्तों के साथ रातभर किया रेप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

rape

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली से महज 70 किलोमीटर दूर स्थित पलवल में युवती के साथ 25 लोगों ने गैंगरेप किया। फेसबुक पर दोस्ती कर युवक ने युवती को होडल बुला लिया। उसके बाद अपहरण कर रामगढ़ के जंगल में ले जाकर रात भर गैंगरेप किया गया।

सुबह होने पर एक कबाड़ी के पास युवती को छोड़ा गया, जहां फिर से गैंगरेप किया गया। युवती की हालत बिगड़ने पर बेहोशी की हालत में उसे बदरपुर बॉर्डर छोड़कर आरोपित फरार हो गए। इस मामले में पुलिस 25 लोगों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 3 मई की है। चलने लायक हालत होने पर युवती ने अब एफआईआर दर्ज कराई है।

शादी के बहाने बुलाया था घर

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रचना ने बताया कि एक युवती ने दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसके दोस्त रामगढ़ निवासी सागर ने तीन मई को उसे शादी के लिए अपने परिजनों से मिलाने के लिए होडल बुलाया तो वह होडल आ गई। होडल से सागर उसे घर ले जाने की बजाय रामगढ़ गांव के निकट जंगल में एक ट्यूबवैल पर ले गया जहां उसका भाई समुंद्र व 20-22 युवक और पहुंच गए।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उक्त युवक उसे वहां से जबरन जंगल में ले गए और सभी ने पूरी रात उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद सुबह होने पर उसे गांव के निकट आकाश कबाड़ी के वहां ले गए, जहां पर आकाश व उसके दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह चलने की स्थित में नहीं रही। तो सागर व उसके तीन दोस्त गाड़ी में उसे बदरपुर बार्डर पर छोडक़र फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज की FIR

युवती ने शिकायत में कहा है कि उसी दिन से वह चारपाई में पड़ी हुई थी, जब वह चलने लायक हुई तो 12 मई को इसकी शिकायत हसनपुर थाना पुलिस को दी। हसनपुर पुलिस ने 12 मई को देर रात युवती की शिकायत पर सागर, समुंद्र व आकाश सहित 22 अन्य युवकों के खिलाफ अपहरण व सामुहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *