Big Breaking: जालंधर में ‘र’ नाम के इंस्पैक्टर की जानकारी में हुआ गैंगरेप! सैक्स रैकेट को संरक्षण देता है सत्ताधारी नेता, लेता है मोटी फीस

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

rape

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के माडल टाउन में कांग्रेसी कौंसलर की बिल्डिंग में नाबालिग लड़की से हुए गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हो रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने की पूरी जानकारी नाम के एक पुलिस इंस्पैक्टर को है। सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि र नाम का यह इंस्पैक्टर उस समय स्पा सैंटर में ही था, जिस वक्त नाबालिगा का गैंगरेप हुआ। सूत्र बताते हैं कि यह स्पा सैंटर इसी इंस्पैक्टर के रहमोकरम पर चल रहा है।

खास बात तो यह है कि पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद स्पा सैंटर समेत बिल्डिंग में लगे डीवीआर गायब हो गए हैं। लेकिन डीवीआर गायब होने से पहले उसकी क्लिप कईयों के पास पहुंच गई है। इस क्लिप में नाम का उक्त पुलिस इंस्पैक्टर बतौर खाकी वर्दी में उस स्पा सैंटर से बाहर आता दिखाई देता है। चर्चा यह भी है कि मामले में नेता और पुलिस से जुड़े होने के कारण डीवीआर गायब करवा दिया गया है।

जालंधर में पुलिस के नाक तले सैक्ट रैकेट का बड़ा खेल चल रहा है। यह रैकेट कहीं और नहीं, अधिकतर स्पा सैंटरों में चलता है। जालंधर शहर में चल रहे स्पा सैंटरों का नाम से व्यक्ति संचालित करता है, जिसके सबसे बड़ा पार्टनर नाम का पुलिस इंस्पैक्टर है। इन सबका गाडफाडर कांग्रेस का एक बड़ा नेता बताया जा रहा है, जिसकी पहुंच डीजीपी दफ्तर तक बताई जाती है। यही सत्ताधारी नेता इन सैक्स रैकेट चलाने वाले नाम के संचालक से हर महीने मोटी रकम वसूल करता है। यही नहीं, इस सत्ताधारी नेता के लिए वसूली का काम नाम का पुलिस इंस्पैक्टर करता है।

यह है मामला

जालंधर के माडल टाउन में कांग्रेसी कौंसलर की इमारत में चल रहे एक स्पा सेंटर में 10वीं कक्षा की 15 साल की छात्रा को नशा करवाकर गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि वह लुधियाना की रहने वाली है और 10वीं कक्षा की छात्रा है और अपनी नानी के पास रहती है। उसके नानी के मोहल्ले में एक ज्योति आंटी रहती थी, जिससे उसकी पहचान हो गयी। ज्योति आंटी नशा करती थी और उसने नशे की लत लगा दी।

लड़की के मुताबिक, 6 मई को ज्योति आंटी उसको लेकर जालंधर आ गयी। जहां आई क्लूउड स्पा सेंटर में ले गयी। स्पा सेंटर में आशीष, खान, सोहित व इंदर थे। लड़की को पहले नशा करवाया गया और सबसे पहले आशीष ने उसको अपनी हवस का शिकार बनाया और इसके बाद बारी बारी से तीनों ने उसको अपने साथ जबरदस्ती की। लड़की का कहना है कि ज्योति आंटी ने इसकी एवज में 20 हजार की राशि आरोपियों से ली और वापस लुधियाना ले आई।

ज्योति समेत इन पर एफआईआर

मामले में जालंधर की डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने ज्योति आंटी समेत पांचों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी माडल टाऊन हरविंदर गिल का कहना है कि सोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह शिव सेना का नेता है जबकि बाकी लोग फरार चल रहे हैं। लड़की का मे​डिकल जालंधर सिविल अस्पताल से करवाया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *