भाजपा युवा मोर्चा के अर्जुन त्रेहन ने DGP को लिखा पत्र, कहा – क्लाउड स्पा सैंटर में गैंगरेप की निष्पक्ष जांच हो

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के सह मीडिया संयोजक अर्जुन त्रेहन ने बयान जारी करते कहा कि नाबालिगा के साथ सामूहिक बलात्कार कांग्रेसी विधायक के नजदीकी कांग्रेसी पार्षद की बिल्डिंग में चल रहे स्पा सेंटर में हुआ है। इसलिए इसे दबाने की कोशिश की जा रही है।

अर्जुन त्रेहन ने नाबालिगा से सामूहिक बलात्कार की उच्च स्तरीय जांच की माँग डीजीपी पंजाब से की है। उन्होंने कहा कि विधायक और पार्षद के शह पर पता नही कितनी लड़कियां इनका शिकार हो चुकी होंगी। उन्होंने कहा कि बच्ची को न्याय मिलना चाहिए।

 

अर्जुन ने कहा कि जल्द मीडिया में जारी चर्चाओं में कांग्रेसी पार्षद व ‘र’ नाम के पुलिस अधिकारी की मिलीभगत सामने लाई जाए। इसके लिए उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है। स्पा सेंटर की आड़ में कांग्रेसी विधायक व पार्षद ने मानवता को तार-तार कर दिया। अर्जुन त्रेहन ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसमें लिप्त सभी आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता अनुसार कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar