Big News: कैबिनेट मंत्री की प्रेमिका लिख रही है अपनी मोहब्बत की ‘प्रेम कथा’, किताब में करेगी कई खुलासे, दावा-हिल जाएगी सरकार

Daily Samvad
3 Min Read
reading book
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दिग्गज नेता व महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे की परेशानियां फिर से बढ़ने वाली हैं। उनकी पूर्व प्रेमिका करुणा ने दोनों के निजी संबंधों को किताब के रूप में पेश करने की घोषणा फेसबुक पर की है।

करुणा की बहन ने ही कुछ समय पहले धनंजय पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। इसके बाद मुंडे को अपने और करुणा के संबंध सार्वजनिक तौर पर स्वीकारने पड़े थे। अब करुणा के किताब लिखने की घोषणा से उनके जीवन में दोबारा उथल-पुथल मच सकती है।

सत्य प्रेम जीवन गाथा जल्द ही प्रकाशित होने वाली है

करुणा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि मेरे जीवन पर आधारित सत्य प्रेम जीवन गाथा जल्द ही प्रकाशित होने वाली है। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है। इसमें लिखा है कि एक आश्चर्य जनक प्रेम कथा, जल्द ही आने वाली है। धनंजय भाजपा के दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं, लेकिन उन्होंने एनसीपी के साथ अपनी अलग राजनीतिक राह पकड़ रखी है।

करुणा की छोटी बहन के दुष्कर्म का आरोप लगाने पर खुद धनंजय मुंडे ने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के कुछ पन्ने खोले थे। उन्होंने लिखा था कि शिकायत करने वाली महिला से उनका कोई संबंध नहीं है, लेकिन उसकी बड़ी बहन करुणा शर्मा से उनके वर्ष 2003 से आपसी सहमति के संबंध हैं। यह बात मेरे परिवार, पत्नी और मित्रों को पता है। दोनों के एक लड़का और एक लड़की भी हैं।

धनंजय ने लिखा था कि मैंने इन दोनों बच्चों को स्कूल में एडमिशन दिलाते समय सभी दस्तावेजों में पिता के तौर पर अपना नाम दिया है। यह बच्चे मेरे साथ ही रहते हैं। मेरी पत्नी और मेरे बच्चों ने इन बच्चों को भी परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार किया है। धनंजय की यह पोस्ट सामने आने पर उनके खिलाफ महाराष्ट्र के राजनीतिक हलके में मचा विवाद खत्म हो गया था। लेकिन अब यह चर्चा दोबारा गरमा सकती है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *