Big News: नवजोत सिद्धू पर भ्रष्टाचार का आरोप! विजीलैंस ने शुरू की जांच, पढ़ें सिद्धू की प्रतिक्रिया

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर भ्रष्टाचार पर आरोप लगे हैं। यही नहीं पंजाब की कैप्टन सरकार ने सिद्धू के खिलाफ जांच भी शुरू करवा दी है। विजीलैंस ने जांच शुरू की है। सरकार के इस रवैये पर सिद्धू पर फिर से कैप्टन पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कैप्टन साहब आपका स्वागत है … कृपया अपना सर्वश्रेष्ठ करें।

कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू की चल रही तल्खी अब सिद्धू के करीबियों पर भारी पढ़ सकती है। कैप्टन के इशारे पर विजिलेंस ने नवजोत सिंह सिद्धू के मंत्री पद दौरान बड़े बिल्डरों को नियमों के विपरीत फायदा पहुंचाने, बड़े प्रोजेक्टों को क्लियर करने तथा सीएलयू में गड़बड़ी के कई आरोप लगाए हैं।

नवजोत सिद्धू के कार्यकाल दौरान क्लियर हुई फाइलों को विजिलेंस विभाग ने जांच के घेरे में ले लिया है। इस मामले में विजिलेंस विभाग नवजोत सिंह सिद्धू के ओएसडी तथा पीए को भी रडार पर लेने की तैयारी कर रही है। आरोप है कि इन्होंने बड़े प्रोजेक्टों को पूर्व निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से क्लियर करवाने में अहम भूमिका निभाई थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *