हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना बंद करे कांग्रेस, योगी से प्रशासनिक क्षमता सीखें अमरिंदर सिंह : सुभाष शर्मा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना पर तीखा प्रतिक्रया देते हुए कहा कि उनकी भाषा ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि प्रयागराज और अयोध्या हिंदुओं के बड़े तीर्थ हैं, जिनका नाम विदेशी आक्रांताओं ने बदल दिया था। योगी ने उनका पुराना नाम वापिस किया है, जो करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं के अनुरूप है।

सुभाष शर्मा ने कहा कि अपनी ओछी राजनीति के लिए कैप्टन अमरिंदर इस पर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि योगी को उपदेश देने से पहले अमरेन्द्र सिंह पंजाब की चिंता करें, जहां कोरोना के कारण मरने वाले की दर देश में सबसे ज़्यादा है। शर्मा ने कैप्टन पर हमला करते हुए कहा कि पंजाब की विभाजन की राजनीति कौन करता है। कांग्रेस ने हमेशा पंजाब में विभाजन की राजनीति करके सत्ता हासिल की है। भाजपा ने हमेशा पंजाब में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल स्थापित करने के लिए प्रयास किए हैं।

कांग्रेस हमेशा से ही ‘बांटों और राज करो’ की नीति पर चलती रही है

शर्मा ने कहा कि सबको पता है कि सांप्रदायिक रूप से विभाजनकारी नीतियां किसकी है। कांग्रेस हमेशा से ही ‘बांटों और राज करो’ की नीति पर चलती रही है और पंजाब में 23वां जिला बनाना भी कांग्रेस की विभाजनकारी नीति का ही हिस्सा है। कांग्रेस ने 1947 में भी देश का विभाजन धर्म के आधार करवाया और अब अमरिंदर सिंह द्वारा धर्म के आधार पर जिला बनाना कांग्रेस की बंटवारे की नीति का ही हिस्सा है। कैप्टन पंजाब की जनता को धर्म के आधार पर बाँट कर प्रदेश के सांप्रदायिक सौहार्द्र के माहौल को आग लगाना चाहते हैं।

डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता के खून से होली खेली है और इतिहास इसका गवाह है और जनता सब कुछ जानती है। भाजपा ने पंजाब की शांति और भाईचारे को क़ायम करने के लिए हमेशा कुरबानियाँ दी हैं, जिसके बारे में लोग अच्छी तरह जानते हैं। शर्मा ने कहाकि कैप्टन हिन्दुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें वर्ना इसके नतीजे बहुत भयानक निकल सकते हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *