DGP साहब; आपके अफसर मारे जा रहे हैं, पंजाब में नशा तस्करों का एनकाउंटर कब शुरू होगा? लुधियाना में ड्रग डीलरों ने दो थानेदारों को मारी गोली

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना
डीजीपी साहब, अब भी वक्त है। अपने अफसरों को मारे जाने से बचा लीजिए। पंजाब को नशा मुक्त करने का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सौगंध का भी पालन कर लीजिए। साथ ही पंजाब के बच्चों को नशे की लत से बचा लीजिए। आपने देखा नहीं कि आज लुधियाना के जगराओं में सरेआम ड्रग डीलरों ने आपके दो अफसरों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और गोली मारकर हत्या कर दी। आपके अफसर मारे जा रहे हैं, आप पंजाब में नशा तस्करों का एनकाउंटर कब शुरू करेंगे?

पंजाब के लुधियाना में शनिवार दोपहर नशा तस्करों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जगरांव की अनाज मंडी में हुई इस वारदात में सीआईए स्टाफ में तैनात दो एएसआई की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान एएसआई भगवान सिंह और एएसआई दलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नशा तस्कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी नशा तस्करों की तलाश कर रही है। मृतकों का साथी राजविंदर सिंह फायरिंग में बाल बाल बच गया।

सीआईए स्टाफ के दो एएसआई की मौत

जानकारी के अनुसार, पुलिस को शनिवार दोपहर सूचना मिली थी कि नई अनाज मंडी में नशा तस्कर एकत्र हुए हैं। सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई भगवान सिंह और दलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर नशा तस्कर एक ट्रक से कुछ सामान नीचे उतार कर कार में डाल रहे थे। मौके पर नशा तस्करों और एएसआई में किसी बात को लेकर झड़प हो गई।

इसके बाद नशा तस्करों ने एएसआई पर फायरिंग कर दी। दलविंदर सिंह जब मौके से भागने लगा तो उसे भी गोली मार दी गई। एएसआई भगवान सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल दलविंदर सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ा। उनका साथी राजविंदर सिंह फायरिंग में बाल बाल बच गया। इस वारदात के समय कुछ युवा वहीं क्रिकेट खेल रहे थे, जब उन्होंने घटना को अपने मोबाइल में कैद करना चाहा तो नशा तस्करों ने उन पर  भी गोली चला दी। संयोग से गोली किसी युवा को नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *