Big Breaking: कांग्रेस सांसद की कोरोना वायरस से मौत, पढ़ें कोविड-19 की स्थिति

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

corona

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी जारी है और खतरा पहले जितना बरकरार है। हर दिन लाखों संक्रमित मामले और हजारों की संख्या में मरीजों की मौत ने सरकार और प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। हालांकि कोरोना के इस संकट काल में भारत को आ रही विदेशी मदद लगातार जारी है।

रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंच गई है। उधर, कांग्रेस सांसद राजीव सातव की कोरोना से मौत हो गई है। रविवार को देश में कोरोना वायरस के 3.11 लाख मामले सामने आए, जबकि 4077 मरीजों की मौत हो गई।

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना से निधन हो गया है। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाली ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी। सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि आज एक ऐसा साथी खो दिया जिसने सार्वजनिक जीवन का पहला कदम युवा कांग्रेस में मेरे साथ रखा और आज तक साथ चले पर आज राजीव सातव की सादगी, बेबाक मुस्कराहट, जमीनी जुड़ाव, नेत्रत्व और पार्टी से निष्ठा और दोस्ती सदा याद आएंगी। अलविदा मेरे दोस्त। जहां रहो, चमकते रहो।

बीते 24 घंटे में 3,62,437 मरीज हुई ठीक

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार पिछले कई दिनों से गिरावट जारी है लेकिन मौतों का आंकड़ा हर दिन डरा रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3.11 लाख मामले सामने आए, लेकिन चार हजार से ज्यादा लोगों ने एक ही दिन में कोरोना के आगे दम तोड़ दिया। बीते 24 घंटे में 4,077 मरीजों की जान चली गई है, जबकि 3,62,437 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस गए हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *