Big Breaking: जालंधर में कर्फ्यू का समय बढ़ा, डीसी ने जारी की नई गाइडलांस, क्या रहेगा खुला, क्या होगा बंद, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ghanshyam thori DC

डेली संवाद, जालंधर
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जालंधर जिले में लॉकडाउन की पाबंदियों को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। नए निर्देशों के अनुसार, वर्तमान प्रतिबंध अब 21 मई, 2021 तक प्रभावी रहेंगे। जिले के डीसी घनश्याम थोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ जिले की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है।

डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि जिला प्रशासन ने 7 मई, 2021 को लोगों की आवाजाही और आवश्यक और गैर-जरूरी दुकानों के संचालन के संबंध में विभिन्न प्रतिबंध लगाए हैं, जिन्हें सात दिनों की अवधि के लिए और बढ़ा दिया गया है। थोरी ने कहा कि प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों द्वारा उठाए जा रहे कदमों के अलावा जालंधर में नवीनतम कोविड -19 स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि उचित विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन की पाबंदियां एक सप्ताह और लागू रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन लाॅकडाउन की पाबंदियों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर 0181-2224417 पर संपर्क कर सकते हैं।

पढ़ें नई गाइडलाइंस



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *