Big Breaking: भाजपा के तीन विधायक गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

bjp

कोलकाता पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रविवार को भाजपा के तीन विधायकों को लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। हालांकि, बाद में तीनों को छोड़ भी दिया गया। दरअसल, उत्तरी बंगाल में भाजपा विधायक शंकर घोष, आनंदमय बर्मन और शिखा चट्टोपाध्याय राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ते कोरोना संक्रमण और उससे हो रही मौतें को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिलीगुड़ी के सफदर हासमी चौक पर तीनों विधायक कुछ कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान वे सभी कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे थे।

तृणमूल के वरिष्ठ नेता गौतम ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि इन विधायकों ने अपने क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात किया है, क्योंकि लॉकडाउन जैसे समय में उन्होंने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। उन्होंने कहा, ”लोगों को बीजेपी नेताओं का असली चेहरा देखना चाहिए। ये वायरस के प्रसार को लेकर कम परेशान हैं।”

गौतम ने कहा कि ये नेता केवल संकट की स्थितियों का राजनीतिकरण करने में विश्वास करते हैं। राज्य सरकार महामारी से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बता दें कि रविवार को बंगाल में 15 दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया है। सरकार ने कई कड़े कदम उठाए हैं, जिससे कोरोना का प्रसार रोका जा सके।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *