कोरोना संकट में मददगार बने डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह और उनके छात्र, WhatsApp ग्रुप के जरिए कर रहे हैं पीड़ितों की मदद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बलिया। कोरोना महामारी के इस संकट के दौर में मानवता की सेवा के लिए बलिया निवासी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ प्रेम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बलिया जिला सहित देश के विभिन्न राज्यों के 100 से ज्यादा विद्यार्थी सूचनाओं का आदान प्रदान करके कोविड से पीड़ित लोगों की मदद कर रहे है।

डॉ प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी वालंटियर्स को तीन अलग अलग व्हाट्सएप ग्रुप में बाँटा गया है। पहला ग्रुप IIT BHU के पूर्व छात्र डॉ चंदन चौबे के नेतृत्व में विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म से कोविड से संबंधित बेड, दवा और ऑक्सीजन की जानकारी इकट्ठा करती है। यहाँ से यह जानकारी डॉ प्रेम प्रकाश सिंह के नेतृत्व वाली दूसरी व्हाट्सएप टीम को दी जाती है जिसमें वालंटियर्स उन जानकारियों की वर्तमान स्थिति एवं वैधता की जाँच करते है।

डॉ आशीष मिश्रा के व्हाट्सएप टीम को भेजी जाती है

उन्होंने बताया कि अगर जानकारी प्रमाणित होती है तो इसे कंप्यूटर वैज्ञानिक डॉ आशीष मिश्रा के व्हाट्सएप टीम को भेजी जाती है जो इसे स्लैक सॉफ्टवेयर तथा कोविड हेल्प फेसबुक पेज में अपडेट करती है। इसके अलावा बलिया निवासी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ हिमांशु कात्यान एवं विकास सिंह की टीम भी जानकारी मुहैया कराती है। अगर कोई कोविड से संबंधित रिक्वेस्ट आती है तो उससे संबंधित जानकारी स्लैक सॉफ्टवेयर और फेसबुक पेज से खोजकर रिक्वेस्ट करने वाले को भेज दी जाती है।

डॉ सिंह ने यह भी बताया कि हमारी टीम की सदस्य एवं IIT कानपुर की छात्रा ज्योति यादव देश भर के संभावित प्लाज्मा डोनर की लिस्ट तैयार कर रही है जिससे प्लाज्मा दान कराने में मदद मिल रही है। डॉ प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि उनकी टीम के कई सारे सदस्य जैसे फरहान, सूर्य प्रकाश, सौरभ, ऋषिदेव, लक्ष्मी, शिवम, रात दिन कार्य करके अब तक देश भर के कई मरीजों एवं उनके परिजनों की सहायता की है। इन सदस्यों ने अपने अन्य साथियों को भी इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। अब जब उनके प्रयासों से वालंटियर्स की संख्या ज्यादा हो गयी है तब इनको जिला एवं राज्यवार बॉट कर मरीजों की रिक्वेस्ट पूरी की जा रही है।

वालंटियर्स की एक टीम करती है काम

उन्होंने यह भी बताया कि उनके नेतृत्व में वालंटियर्स की एक टीम जिसमें सौरभ, चंदन, राकेश, विकास, अरविंद, अभिजीत है, बलिया जिले के मरीजों की रिक्वेस्ट पूरी कर रही है। कहाँ बेड खाली है, कहाँ ऑक्सीजन रिफिल हो रही है, ये सब जानकारी दी जाती है। साथ ही रेमेडीसीवीर इंजेक्शन एवं कोविड केअर सेंटर की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने अपने टीम के सदस्यों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको, एवं अन्य साथियों के सहयोग के प्रति आभार भी व्यक्त किया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *