पंजाब: कोरोना संकट में अस्पताल और एंबुलेंस अगर ज्यादा पैसा मांगे तो डायल करें 104, होगी कड़ी कार्रवाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड-19 महामारी दौरान मरीजों की मजबूरी का फ़ायदा उठाकर उनकी आर्थिक लूट करने वाले अस्पतालों के खि़लाफ़ सरकार द्वारा सख़्त कार्यवाही की जायेगी। इस बात का खुलासा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने इंडियन मैडीकल एसोसिएशन की राज्य स्तरीय समिति के साथ की गई वर्चुअल मीटिंग दौरान किया।

उन्होंने कहा कि प्राईवेट अस्पतालों द्वारा सरकार द्वारा तय रेटों से अधिक पैसे वसूलने संबंधी शिकायतें आ रही हैं और ऐसा करने वाले किसी भी अस्पताल को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि जो भी काम किया जाये वह सरबत दे भले के लिए हो परन्तु यदि कोई अस्पताल या डॉक्टर किसी भी मरीज़ की लूट-मार करते हैं तो सरकार को उनके खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही के लिए मजबूर होना पड़ेगा। महामारी एक्ट के अधीन सरकार के पास यह अधिकार है कि ऐसा करने वाले अस्पतालों को सरकार बंद कर सकती है या फिर अपने अधीन लेकर चला सकती है।

मरीज़ की मजबूरी का फ़ायदा न उठाया जाये

उन्होंने सभी प्राईवेट अस्पतालों से अपील की कि किसी भी मरीज़ की मजबूरी का फ़ायदा न उठाया जाये और इसको एक चेतावनी समझा जाये और सरकार को कोई सख़्त कार्यवाही करने के लिए मजबूर न किया जाये। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी के दौरान हमारे डॉक्टरों और पैरा मैडीकल स्टाफ (जिसमें सरकारी और प्राईवेट सभी शामिल हैं) ने लोगों की सेवा का एक बढिय़ा उदाहरण पेश किया है और जी-जान से लोगों की सेवा कर रहे हैं परन्तु कुछ बुरे और बेशर्म लागों हैं जो इन हालातों का गलत फ़ायदा उठाकर लोगों को ठग रहे हैं जिससे कि पूरे पेशे की छवि खऱाब हो सकती है।

उन्होंने ऐसे ग़ैर कानूनी तत्वों को सख़्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि वह तुरंत प्रभाव से गलत कार्यवाहियों को बंद करें नहीं तो उनके खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी और किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में दवाओं और ऑक्सीजन की काला बाजारी को रोकने के लिए सख़्त कदम उठाए जा रहे हैं और ऐसा करने वाले किसी भी व्यक्ति के खि़लाफ़ भी सख़्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

टोल फ्री नंबर 104 पर दर्ज करवाएं शिकायत

ऑक्सीजन की गुणवत्ता या रिफिल किये सिलेंडरों में कम ऑक्सीजन भरने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले वैंडरों के खि़लाफ़ भी सरकार कानूनी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय एक समिति द्वारा जल्द ही प्राईवेट अस्पतालों में हुए कोविड मरीजों के इलाज का ऑडिट भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोग अपनी शिकायतें विभाग के टोल फ्री नंबर 104 पर दर्ज करवा सकते हैं जिस पर कि तुरंत कार्यवाही की जायेगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *