जालंधर में बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा: आशीष ने र नाम के इंस्पेक्टर के साथ मिलकर कालोनी में खोल रखा है सेक्स रैकेट का हेडक्वार्टर, शहर के कई नेताओं और अफसरों को करवाता है थाईलैंड जैसी ऐय्याशी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के माडल टाउन के स्पा सैंटर में नाबालिग लड़की से हुए गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हो रहा है। यह स्पा सेंटर महज एक नुमाइश मात्र था। असली रैकेट तो जीटीबी नगर के साथ लगते न्यू गार्डन की एक आलीशान कोठी में चल रहा है। यह कोठी नाम के एक पुलिस इंस्पैक्टर और सैक्ट रैकेट का किंग पिन आशीष ने किराए पर ले रखी है। इस कोठी में अभी भी सैक्स रैकेट चल रहा है।

सूत्र बता रहे हैं कि न्यू गार्डन की इस आलीशन कोठी में थाईलैंड, रशियन, मलेशिया और अन्य देशों की लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करवाया जाता है। इस कोठी के बाहर शाम को शहर के तमाम वीआईपी लोग खासकर नेता, पुलिस अफसर और कुछ ब्यूरोक्रेट की गाड़ियां खड़ी दिखती हैं। शहर के तमाम वीआईपी लोगों के लिए न्यू गार्डन की यह कोठी थाईलैंड के किसी बड़े अड्डे से कम नहीं है।

कोठी र नाम के इंस्पैक्टर औऱ आशीष ने ले रखी है

सूत्र बता रहे हैं कि यह कोठी नाम के इंस्पैक्टर औऱ आशीष ने किराए पर ले रखी है। शहर के कुछ नेता और पुलिस अधिकारियों के लिए इसी कोठी में शराब और शबाब की व्यवस्था की जाती थी, जिससे कि शहर में नाजायज तौर पर खुले स्पा सैंटरों को बिना किसी रोकटोक के चलाया जा सके। स्पा सैंटरों में बच्चियों से बलात्कार के एवज में शहर के कुछ नेता और पुलिस अधिकारी इसी कोठी में अपनी रातें रंगीन करते थे।

सूत्र बता रहे हैं कि कोरोना संकट में यह कोठी शहर के कुछ नेताओं औऱ अफसरों के लिए सबसे बड़ा ठिकाना था। यहां शराब और शबाब का दौर देर रात तक चलता। यहां डिमांड के मुताबिक विदेशी लड़कियों को बुलाया जाता। जिससे नाम का पुलिस इंस्पैक्टर इन अफसरों की सेवा में रहता। अगर पुलिस कमिश्नर आज भी इस कोठी में छापेमारी करें तो बड़े स्तर पर खुलासा हो सकता है।

यह है मामला

जालंधर के माडल टाउन में कांग्रेसी कौंसलर की इमारत में चल रहे एक स्पा सेंटर में 10वीं कक्षा की 15 साल की छात्रा को नशा करवाकर गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि वह लुधियाना की रहने वाली है और 10वीं कक्षा की छात्रा है और अपनी नानी के पास रहती है। उसके नानी के मोहल्ले में एक ज्योति आंटी रहती थी, जिससे उसकी पहचान हो गयी। ज्योति आंटी नशा करती थी और उसने नशे की लत लगा दी।

लड़की के मुताबिक, 6 मई को ज्योति आंटी उसको लेकर जालंधर आ गयी। जहां आई क्लूउड स्पा सेंटर में ले गयी। स्पा सेंटर में आशीष, खान, सोहित व इंदर थे। लड़की को पहले नशा करवाया गया और सबसे पहले आशीष ने उसको अपनी हवस का शिकार बनाया और इसके बाद बारी बारी से तीनों ने उसको अपने साथ जबरदस्ती की। लड़की का कहना है कि ज्योति आंटी ने इसकी एवज में 20 हजार की राशि आरोपियों से ली और वापस लुधियाना ले आई।

ज्योति समेत इन पर एफआईआर

मामले में जालंधर की डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने ज्योति आंटी समेत पांचों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी माडल टाऊन हरविंदर गिल का कहना है कि सोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह शिव सेना का नेता है जबकि बाकी लोग फरार चल रहे हैं। लड़की का मे​डिकल जालंधर सिविल अस्पताल से करवाया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *