Big Breaking: अन्नदाताओं को PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा, दूर होगी किसानों की नाराजगी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने DAP पर किसानों को मिलने वाली सब्सिडी में दोगुने से अधिक का इजाफा कर दिया है। अब उन्हें 500 रुपए प्रति बैग की जगह 1200 रुपए प्रति बैग सब्सिडी दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब हाल ही में सरकार को कृषि कानूनों में संशोधन को लेकर नाराजगी और आंदोलन का सामना करना पड़ा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया, ”पीएम मोदी ने उर्वरकों की कीमत पर हाई लेवल मीटिंग की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़ने के बावजूद किसानों को पुरानी कीमत पर ही उर्वरक मिले। यह फैसला लिया गया कि किसानों को डीएपी पर 500 रुपए प्रति बैग की जगह अब 1200 रुपए प्रति बैग सब्सिडी दी जाएगी।

सरकार के इस फैसले को किसानों की नाराजगी को दूर करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। तीन कृषि कानूनों में संशोधन को लेकर पिछले साल से ही सरकार को आंदोलन का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में हुए स्थानीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जिस तरह बीजेपी को निराशा हाथ लगी, उसे किसानों की नाराजगी से भी जोड़कर देखा गया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *