पुलिस ने छापा मारकर सैक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 3 युवतियों समेत 6 गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

sex racket

नोएडा। सेक्टर-122 में चल रहे सेक्स रैकेट का कोतवाली फेज-3 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सेक्टर-122 में छापा मारकर तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सेक्स रैकेट की महिला संचालिका भी शामिल है। पुलिस ने मौके से 4 मोबाइल, पर्स, 9860 रुपये समेत आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की हैं।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि एक सूचना के आधार पर रात को पुलिस की टीम ने सी ब्लॉक में एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इसमें 3 महिलाओं समेत छह लोगों को आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामली निवासी अरुण, सेक्टर-71 निवासी नरेंद्र पाल, हाथरस निवासी पुनीत, सेक्टर-122 निवासी शीला देवी, मुरादनगर गाजियाबाद निवासी नेहा और रोहिणी दिल्ली निवासी कोमल शामिल है। सरगना शीला देवी है जो अपने घर में अनैतिक कार्य करवाती है।

लॉकडाउन में देहव्यापार का धंधा

पुलिस को पूछताछ में शीला ने बताया कि यह लोग पहले फैक्ट्रियों-कंपनियों में काम करते थे। बाद में धीरे-धीरे अपना काम बदल दिया और सेक्स रैकेट शुरू कर दिया। लॉकडाउन में इन लोगों के पास जब पैसों की कमी हुई तो इस धंधे को और बढ़ा लिया। एसएचओ ने बताया कि इन लोगों ने हाल के दिनों में रेट भी बढ़ा दिए थे और अब 800 की जगह 1000 रुपये ले रहे थे।

यह सेक्स रैकेट पूरी तरह से परिचय पर आधारित था। इसमें किसी तरह का ऑनलाइन सिस्टम नहीं था। शीला मोबाइल से बात कर देह व्यापार कराने के लिए पुरुषों को बुलाती थी और उन्हें रेट बताती थी। यहां केवल उन लोगों को ही बुलाया जाता था जो शीला या उनके जानकार लोगों के परिचित होते थे। किसी अनजान शख्स की एंट्री नहीं थी। यहां काम करने वाली महिलाएं अपनी मर्जी से देह व्यापार करती थीं और इससे जो कमाई होती थी वह आपस में सभी लोग बांट लेते थे। इससे इनका खर्च चलता था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *