Big News: पंजाब का कांग्रेसी नेता होटल में महिला के साथ रंगरलियां मनाते काबू, वीडियो भी वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
sex scandal
file photo

बरनाला। बरनाला जिले में एक होटल में महिला के साथ रंगरलियां मना रहे कांग्रेस नेता को सिटी-2 की पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई कांग्रेस नेता की पत्नी की शिकायत पर की है। पुलिस ने होटल में दबिश देकर दोनों को संदिग्ध हालत में दबोच लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर गई।

थाना प्रभारी जसकरन सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता व उसके साथ पकड़ी गई महिला के खिलाफ धारा 109 के तहत मामला दर्जकर लिया है। दोनों को एसडीएम की अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, इकट्ठी हुई भीड़ में से किसी ने दबिश के दौरान पकडे़ गए कांग्रेस नेता व उसके साथ पकड़ी गई महिला का वीडियो वायरल कर दिया। जबकि एडवोकेट कुलवंत राय गोयल ने कहा कि किसी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना कानूनी जुर्म है।

उन्होंने कहा कि दोनों एक रूम के अंदर थे और दोनों बालिग थे और दोनों में सहमति थी, इसलिए पुलिस 109 की धारा के तहत मामला भी दर्ज नहीं कर सकती। इसके अलावा पुलिस की हाजिरी में जिसने वीडियो बनाकर वायरल किया है, वह तो आरोपी बनता ही है साथ में वह पुलिस वाले भी आरोपी बनते हैं।

एडवोकेट गोयल ने बताया कि जहां तक तलाक लेने वाले पति पत्नी जब म्यूचुअल डायवोर्स लेने के लिए अदालत जाते हैं तो उनके नाम तक नोटिस बोर्ड पर नहीं लिखे जाते, गुप्त रखे जाते हैं, इसी तरह किसी का खासकर लड़की का वीडियो वायरल करना कानूनी जुर्म है।

कैप्टन पर उनके ही मंत्री औऱ विधायक नहीं कर रहे भरोसा, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *