Big News: योगी सरकार का बड़ा फैसला, नए सेशन में फीस नहीं बढ़ा सकेंगे स्कूल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

yogi adityanath gorakhpur

डेली संवाद, लखनऊ
यूपी में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रदेश के सभी विद्यालयों को बंद कर दिया गया था। लेकिन सरकार के निर्देशों और प्रशासनिक सख्ती के चलते एक ओर जहां कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई। वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से अब बंद पड़े स्कूलों में धीरे-धीरे शिक्षण कार्य शुरू करने की योजना बनाई जाने लगी है। इसके लिए गुरुवार को राज्य के सभी स्कूलों के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए खास दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

गुरुवार को यूपी सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, यूपी में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों से फीस में बढ़ोतरी बताकर किसी प्रकार की अधिक फीस वसूली नहीं की जाएगी। दरअसल, लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के बीच ठप हुए लोगों के कारोबार के बीच लोगों को हुई दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से जारी यह आदेश राज्य के सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों पर लागू होगा।

विद्यालय बन्द रहने की अवधि में नहीं देना होगा परिवहन शुल्क

राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए जारी हुए आदेश में यह भी कहा गया है कि कोरोना काल के बीच बंद रहने की अवधि में किसी भी शिक्षार्थी या उसके माता-पिता से परिवहन का शुल्क नहीं वसूला जाएगा। इतना ही नहीं, कोई भी स्कूल प्रशासन अब तीन माह की एक साथ फीस जमा करने को लेकर दबाव नहीं बना सकता है। सरकारी आदेश के मुताबिक, बच्चों के माता-पिता को तीन माह की एक साथ फीस देने में कठिनाई होने पर प्रति माह फीस जमा करने की छूट दी गयी है।

यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, यूपी के स्कूल नए सत्र में फीस न बढ़ाने के साथ परीक्षा शुल्क भी नहीं वसूल सकेंगे।’ उन्होंने कहा कि विद्यालय में जब ऑफलाइन नहीं हुई हैं तो छात्रों से परीक्षा का शुल्क भी नहीं वसूला जाएगा। इसी के साथ प्रति वर्ष लिया जाने वाला खेल, लैब, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर और वार्षिक फंक्शन जैसी गतिविधियों का शुल्क भी इस बार विद्यालय प्रशासन की ओर से नहीं लिया जा सकेगा।

स्पा सैंटर में गैंगरेप करवाने वाली ज्योति काबू, देखें Video

https://youtu.be/-SEQvO4KT0k



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *