गांवों में बढ़ रहे कोरोना पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने जताई चिंता, कहा – जैसे-तैसे शवों का दाह संस्कार करने को लोग मजबूर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

mayawati

डेली संवाद, लखनऊ
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना केसों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर उनकी जान ले रहा है। लोग जैसे-तैसे शवों का दाह संस्कार करने को मजबूर हैं। इसके लिए हर स्तर पर सभी प्रकार के ईमानदार प्रयास बहुत जरूरी है।

गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा कि सरकारी दावे के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के केस कुछ कम हो रहे हैं जो थोड़ी राहत की बात है, लेकिन कोरोना से मौतों की संख्या बढ़ रही है। कारण चाहे कुछ भी हो किन्तु यह अति-विषम व अति-दुःखद स्थिति है जिससे मुक्ति के लिए हर स्तर पर सभी प्रकार के ईमानदार प्रयास बहुत जरूरी।

उन्होंने आगे लिखा कि साथ ही, यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर उनकी जान ले रहा है। लोग जैसे-तैसे उनका दाह संस्कार करने को मजबूर हैं। ऐसे उजड़े गरीब व बेसहारा परिवारों की हर प्रकार की मदद के लिए सरकार को तुरन्त घोषणाओं से आगे बढ़कर सक्रिय होना चाहिए।

स्पा सैंटर में गैंगरेप करवाने वाली ज्योति काबू, देखें Video

https://youtu.be/-SEQvO4KT0k



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *