कोरोना टीकाकरण को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर लगाया आरोप, कही ये बात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर भाजपा सरकार की अकर्मण्यता से जनता परेशान है। इस संबंध में अस्पष्ट नीति और अव्यवस्थाओं के चलते हर ओर अफरातफरी का माहौल है। सरकार का टीका उत्सव कहाँ मनाया जा रहा है, गांवों के लोग उसे ढूंढ रहे हैं। शहरों के टीका केंद्रों में टीकाकरण सुस्त चाल से चल रहा है। लोगों को समय से कहा-कब टीकाकरण होगा इसकी सूचना तक नहीं मिल पा रही है।

समाजवादी पार्टी बराबर इस पर जोर देती आयी है कि मुख्यमंत्री जी इधर उधर की बयानबाजी करना बंद करें और भाजपा सरकार का पूरा ध्यान टेस्टिंग और वैक्सीन पर लगे। इस संबंध में तेजी से काम होना चाहिए। समाजवादी पार्टी की माँग है कि सभी नागरिकों को निःशुल्क टीकाकरण का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए विदेश से भी वैक्सीन मंगवाई जाए तथा देश में वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने की क्षमता बढ़ाई जाए। सभी युवाओं बच्चों के लिए भी टीके की व्यवस्था पर अभी से ध्यान दिया जाना चाहिए।

सभी को फ्री वैक्सीन लगाई जाएगी

समाजवादी पार्टी ने इस बात पर एतराज जताया था कि जब डीसीजीआई द्वारा प्रमाणीकरण और ट्रायल की पूरी व्यवस्था न होने पर भी भारत सरकार वैक्सीन आने की घोषणा में जल्दबाजी क्यों कर रही है? भाजपा की वाहवाही लूटने और जनता को गुमराह करने की आदत के कारण ही लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ा। समाजवादी पार्टी की सरकार में जिस तरह समयबद्ध तरीके से तमाम विकास कार्य किए गए थे ठीक उसी तरह सन 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर बिना देर किए सभी को फ्री वैक्सीन लगाई जाएगी।

स्पा सैंटर में गैंगरेप करवाने वाली ज्योति काबू, देखें Video

https://youtu.be/-SEQvO4KT0k



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *