पंजाब में 26 मई का काला दिवस मनाएंगे किसान संगठन, 28 मई को पटियाला में धरना, पढ़ें किसान नेताओं का बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने आंदोलन को फिर से तेज करने का एलान कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने कृषि कानूनों के विरोध में 26 मई को देशव्यापी काला दिवस मनाने का फैसला किया है। साथ ही पंजाब से 23 मई को दिल्ली कूच और पटियाला में कई स्थानों पर 28 मई से पक्के धरने लगाने की घोषणा की है। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) पंजाब का सबसे बड़ा किसान संगठन है।

चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने घोषणा की है कि केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन को तेज करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के 26 मई को देशव्यापी काला दिवस मनाने के आह्वान पर पंजाब के विभिन्न जिलों और गांवों में काले झंडे फहराए जाएंगे। साथ ही भाजपा सरकार के विरोध में नेताओं के पुतले भी जलाए जाएंगे। इस आंदोलन में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, श्रमिकों और कर्मचारियों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 23 मई से प्रत्येक रविवार को पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों के किसान और मजदूर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली की सीमा की ओर कूच करेंगे। सरकार पर मांगों को पूरा करने के लिए दबाव बनाने के लिए 28, 29 और 30 मई को पटियाला में पक्के धरने भी लगाए जाएंगे। दिल्ली की सीमाओं के धरनास्थलों पर कोराना से लड़ने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

गैंगरेप के आरोपी से जान को खतरा, देखें पीड़िता की मां ने क्या कहा

https://youtu.be/IuT8QuxBjck



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *