Big News: होम क्वारंटीन में इस नेता ने कर दिया बड़ा कांड, अब अश्लील वीडियो चैट वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नालंदा। जिले के एक जदयू नेता का युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में किए गए वीडियो चैट वायरल हो गया। अब नेता जी का वीडियो पूरी दुनिया देख रही है। वीडियो में दिख रहा शख्स राजगीर निवासी जदयू महादलित प्रकोष्ठ का नेता बादल कुमार है। वीडियो वायरल होने के बाद जिले के जदयू नेताओं ने चुप्पी साध ली है।

जदयू महादलित प्रकोष्ठ का नेता बादल कुमार एक युवती से साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो चैट कर रहा है। बार-बार हाथों में नोट की गड्डी युवती को दिखा रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो नेता जी अक्सर अलग-अलग युवतियों और महिलाओं के साथ दिखते हैं। मगर सत्ताधारी दल के नेता होने के कारण कोई कुछ बोल नहीं पाते।

होम आइसोलेशन में थे तब का वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद नेता बादल कुमार प्रकट हुए। उन्होंने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो उन्हीं का है। वीडियो कब का ये भी उन्होंने विस्तार से बताया। बादल कुमार ने कहा कि कोरोना पॉजेटिव होने के बाद जब वो क्वॉरंटीन थे, होम आइसलेशन में थे, तब का ये वीडियो है।

जेडीयू नेता बादल कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के गैंग है, जो वीडियो दिखा कर वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐंठते हैं। यही घटना उनके साथ हुई है। इसको लेकर वो साइबर सेल में शिकायत भी किए हैं। मगर वायरल वीडियो को देखने से यह नहीं लगता है कि उनके साथ किसी तरह से ठगी की गई होगी।

Navjot Sidhu: कांग्रेस में जारी है कलह, सिद्धू बोले- मैं डिप्टी सीएम पद का भूखा नहीं, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *