कांग्रेस में कलह: नवजोत सिद्धू फिर गरजे, कहा -आज तक किसी से कोई पद नहीं मांगा, मुझे सिर्फ पंजाब की खुशहाली चाहिए, हम इंतजार करेंगे, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

navjot sidhu

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मुखर हो गए। हाईकमान के दख़ल देने के बाद नवजोत सिद्धू ने एक और टवीट किया है। इस बार सिद्धू ने कहा है कि साबित करके दिखाओ अगर मैंने एक भी बैठक किसी अन्य पार्टी के किसी नेता के साथ की हो?

सिद्धू ने यह भी कहा है कि मैंने आज तक किसी से कोई भी पद नहीं मांगा…मेरी एक ही -एक मांग “पंजाब की ख़ुशहाली है… मुझे कई बार बुला कर कैबिनेट में शामिल होने की पेशकश की गई लेकिन मैंने अपनी ज़ामीर के खिलाफ कुछ भी कबूल नहीं किया। अब हमारी माननीय हाईकमान ने दख़ल दे दिया है….हम इंतजार करेंगे।

कांग्रेस के दिग्गज नेता दखल दे रहे हैं

पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान पर हाईकमान ने पैनी नजर टिका ली है। कांग्रेस हाईकमान अब इस घमासान को जल्द से जल्द शांत कर निपटाने की तैयारी में है। कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भी शुक्रवार को दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। पार्टी सभी घटनाक्रमों पर पैनी नजर बनाए हुए है और जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा।

नवजोत सिंह सिद्धू का तंज, कहा – मैंने किसी से कोई पद नहीं मांगा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *