Big News: पंजाब में 24 मई से सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, पढ़ें शिक्षा मंत्री की घोषणा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Vijay Inder Singla MINISTER

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज कहा कि राज्य के सरकारी, अर्ध -सरकारी और प्राईवेट स्कूल समेत सभी स्कूल 24 मई से 23 जून तक गर्मियों की छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोविड -19 महामारी के कारण शैक्षिक संस्थान विद्यार्थियों के लिए पहले ही बंद कर दिये गये थे और अब एक महीने के लिए स्कूल अध्यापकों और अन्य स्टाफ को भी छुट्टियां कर दी गई हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार महामारी के दौरान लोगों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए लगातार सावधानियां बरतने के साथ-साथ अपेक्षित उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी तरह विद्यार्थियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के इलावा उनकी सरकार ने स्कूलों में शिक्षा के मानक को ऊँचा उठाने के लिए सख्त मेहनत की है जो दाखिलों में विस्तार और नतीजों में सुधार से प्रतीत होता है।

विजय इंदर सिंगला ने कहा कोविड के कारण पिछले साल से स्कूल बंद होने के बाद शिक्षा विभाग के अध्यापक मोबाइल ऐपलीकेशनों और टी.वी. चैनलों समेत अलग-अलग आनलाइन माध्यमों की सहायता से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस साल भी अध्यापक सिलेबस आनलाइन ही मुकम्मल करने के लिए विद्यार्थियों की हर संभव सहायता कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने अध्यापकों से अपील भी की कि वह छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों के साथ जुड़े रहें और विद्यार्थियों और अभिभावाकों को कोरोना वायरस को रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकोल की पालना करने संबंधी जागरूक करें।

नवजोत सिंह सिद्धू का तंज, कहा – मैंने किसी से कोई पद नहीं मांगा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *