CBSE 12th Exam: ऑफलाइन होगी 12वीं बोर्ड की परीक्षा, जून के आखिरी सप्ताह में हो सकती है आयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक आगामी बोर्ड परीक्षा, जेईई मेन, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं पर आज बड़ा फैसला ले सकते हैं। रविवार को 11.30 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय मीटिंग हो रही है। इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों, सचिव के साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल हैं।

इसी बीच सीबीएसई अधिकारी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा से संबंधित बढ़ी जानकारी दी है। सूत्रों से जानकारी प्राप्त हो रही है कि बैठक में बारहवीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करने पर सहमति बनी है। परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। दिल्ली को छोड़ सभी राज्य बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार हैं, परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएगी। वहीं सीबीएसई का कहना है कि वह जून के आखिरी सप्ताह में परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है।

छात्रों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता

महाराष्ट्र शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि छात्रों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। सीबीएसई के साथ हुई आज आयोजित हुई बैठक में हमने इसी विषय पर चर्चा की। अब हम जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब पेश करेंगे। उन्हें बताएंगे कि पिछला साल छात्रों के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है और एक प्रत्याशित तीसरी लहर अभी बाकी है।

IAS अफसर की शर्मनाक हरकत। युवक को जड़ा थप्पड़। मोबाइल तोड़ा। देखें Video

https://youtu.be/iy2Q_Aw6fpo



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *