जगराओं के वार्ड-3 में पार्षद ठुकराल ने सैनेटाईजर का छिड़काव करवाया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जगराओं (राजेश जैन/लिकेश शर्मा)
वार्ड नंबर 3 की पार्षद रजिंदर कौर ठुकराल के पति अजीत सिंह ठुकराल ने अपने साथियो को साथ लेकर वार्ड नंबर 3 के सभी गली मोहल्लों में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया। उन्होंने कहा वार्ड नंबर 3 के लोगों के सहयोग से काफी लंबे टाइम से सेवा करते आ रहे हैं और इस कोविड-19 की भयानक महामारी में हम अपने वार्ड को साफ सुथरा और ग्रीन बनाकर रखेंगे।

अजीत सिंह ठुकराल ने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए हिदायतों का पालन करें। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पूर्ण लाकडाउन नहीं लगाया है। बाजारों में भीड़ का जुटना ठीक नहीं है। लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए ही घर से निकलें और बिना वजह बाजारों में न घूमें।

उन्होंने बताया कि शहर वासियों को स्वस्थ व सुरक्षित रखने के लिए हर पुख्ता प्रबंध करने के साथ साथ हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कोरोना से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा भी की जा रही है। अजीत ठुकराल ने कहा कि कोरोना के खात्मे के लिए लोगों का सहयोग बेहद जरुरी है।

लोग स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत वैक्सीन लगवाएं। इस दौरान एडवोकेट संदीप लेखी जगतार सिंह चावला, हरजीत सिंह, मोनू अरोड़ा, हरमीत सिंह बजाज, कृष्ण बजाज, मोहन सिंह, दर्शन सिंह अरोड़ा, भीम सिंह, सुखविंदर सिंह भसीन आदि हाजिर रहे।

IAS अफसर की शर्मनाक हरकत। युवक को जड़ा थप्पड़। मोबाइल तोड़ा। देखें Video

https://youtu.be/iy2Q_Aw6fpo



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *