बड़ा सवाल: कमिश्नर साहब! स्पा सैंटर में गैंगरेप करने वाले पकड़े गए, क्या वर्दीधारी अफसर-सफेदपोश नेता और पत्रकार को भी करेंगे बेनकाब?

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

rape

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में कांग्रेसी नेता की इमारत में नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप में वर्दीधारी पुलिस अफसर औऱ एक सफेदपोश नेता को बचाने के लिए मामले में लीपापोती शुरू हो गई है। इस केस में जालंधर का एक ताकतवर नेता और बड़े पुलिस अधिकारियों का दुलारा वर्दीधारी स्वयं को बचाने के लिए सभी आरोपियों को सरैंडर करवा रहे हैं। जिससे पुलिस महकमे पर दाग के छींटे न पड़े।

शहर में 100 से ज्यादा चल रहे स्पा सैंटरों में क्या कुछ नहीं होता, सभी को पता है। फिर पुलिस को आखिर गलत कामों के बारे में जानकारी क्यों नहीं होती। यह सबसे बड़ा सवाल है। सूत्र यही कहते हैं कि बगैर पुलिस थाने के अधिकारियों की मिलीभगत से हलके में स्पा सैंटर व मसाज पार्लर नहीं चल सकते। क्योंकि इनमें अनैतिक काम होते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि एक र नाम के अफसर के संरक्षण में जालंधर शहर में 100 से ज्यादा स्पा सैंटर और मसाज पार्लर चल रहे हैं।

शहर के कुछ पत्रकारों को भी हिस्सा जाता है

पुलिस सूत्रों के मुताबिक र नाम का यह अफसर इन 100 मसाज पार्लरों और स्पा सैंटर से खुद वसूली करता है। यही नहीं, यह अफसर अपने कुछ भ्रष्ट उच्च अफसरों के लिए दलाली का भी काम करता है। कुछ उच्च अधिकारियों को लड़की से लेकर पैसा सबकुछ भिजवाता है। शहर में चर्चा तो यह है कि इन स्पा सैंटरों से हर माह 50 लाख रुपए की कमाई होती है। जिसमें शहर के कुछ पत्रकारों को भी हिस्सा जाता है।

हैरानी की बात तो यह है कि 10 दिन से पुलिस जिनकी तलाश में जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में रेड कर रही थी। वे अचानक शनिवार रात कपूरथला रोड पर पुलिस को बड़ी आसानी से मिल गए। गैंगरेप कांड की अंदर खाते पैरवी करने वाले राजनेता से लेकर सफेदपोश नहीं चाहते कि उनके दामन पर गंदे काम के छींटे पड़े। शुरू से ही पूर्व शिवसेना नेता सोहित शर्मा के जरिए मीडिया और पुलिस के कनेक्शन को लेकर सवाल उठ रहे थे। वर्दीधारी दोस्त की विभाग में लगातार किरकिरी हो रही थी।

पुलिस के सूत्र बताते हैं कि उक्त वर्दीधारी अफसर अपने सीनियर को सफाई दे चुका है कि इस गैंगरेप मामले में उसका कोई हाथ नहीं है। लेकिन उसे यह डर सता रहा था कि अगर आशीष और इंद्र न मिले तो मामला गर्म ही रहेगा। इसलिए आशीष ने वर्दीधारी दोस्त पर उंगली न उठे। इसलिए राजनेता आका के आदेश पर उत्तराखंड से जालंधर आ गए। इसकेे बाद रात में ही गिरफ्तारी का गेल प्लान बनाया गया। 10 दिन से पुलिस आशीष और इंद्र की परछाई छू नहीं पा रही है, वह बड़े आराम से सड़क पर मिल गए।

यह है मामला

मॉडल टाउन स्थित क्लाउड स्पा सेंटर में 15 साल की लड़की से गैंगरेप हुआ। इसमें अमृतसर के भवानी नगर निवासी आशीष उर्फ दीपक बहल और गांव सेलकीआणा निवासी इंदर उर्फ बंटी, पूर्व शिव सेना नेता सोहित शर्मा और ज्योति को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है। जबकि चौथा आरोपी अरशद खान फरार है। 6 मई को स्पा सेंटर के अंदर लड़की से गैंगरेप हुआ था। आरोपी सेंटर बंद कर भाग गए थे। जाते-जाते आशीष ने सेंटर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर और डायरी गायब कर दी, जिन्हें बरामद करना है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *