रूपनगर जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: राणा केपी सिंह

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नंगल
कोविड महामारी के दौरान संक्रमित हुए मरीजों को इलाज के लिए सबसे अधिक मूलभूत जरूरत ऑक्सीजन की रूपनगर जिले में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और इसके लिए जिला प्रशासन व शहद विभाग के अधिकारी लगातार जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता को यकीनी बना रहे हैं। बीबीएमबी वर्कशॉप में दशक से अधिक समय से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को कार्यशील करके ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू करने हेतु बीबीएमबी के अधिकारी, तकनीकी माहिर और भारतीय सेना दिन-रात यत्न कर रहे हैं।

यह प्रगटावा पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह ने आज बीबीएमबी वर्कशॉप नंगल में मरम्मत अधीन चल रहे ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में किया। उनके साथ सांसद मनीष तिवारी भी थे। बीते कई दिनों से तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा दिन-रात एक करके एक दशक से भी अधिक समय से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को दोबारा शुरू करने के यत्नों की सफलता में कुछ अड़चन बार-बार आने के चलते आज हालात की गंभीरता को देखते हुए इन दोनों नेताओं ने प्लाट का दौरा किया।

हमारे यत्नों को सफलता मिलने की संभावना बन गई

स्पीकर ने बताया कि कोविड के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर हमने जिला प्रशासन को हिदायत दी थी कि बीबीएमबी वर्कशॉप में 1 दशक से अधिक समय से बंद पड़े करीब 7 दशक पुराने ऑक्सीजन प्लांट को हर हालत में दोबारा कार्यशील किया जाए। आज हमारे यत्नों को सफलता मिलने की संभावना बन गई है। हम एक ऑक्सीजन प्लांट का उत्पादन शुरू होने से सिर्फ एक पड़ाव की दूरी पर हैं।

भारतीय सेना के अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों और इस प्लांट को दशक पहले चलाने वाले बीबीएमबी के पूर्व अधिकारियों की प्रशंसा और धन्यवाद करते हुए राणा केपी सिंह ने कहा कि हम ऑक्सीजन प्लांट को कार्यशील करने के लगभग निकट पहुंच गए हैं। जल्द ही यहां उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमारे विशेषज्ञ दिन-रात इस पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं, आइसोलेशन सेंटर, मरीजों के लिए बिस्तर, मेडिकल स्टाफ, वालंटियर स्टाफ का उचित प्रबंध है। महामारी पर काबू पाने हेतु हम पूरी तरह से सरगर्म हैं।

जिले में ऑक्सीजन की मांग पूरी हो जाएगी – तिवारी

इस अवसर पर सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि स्पीकर राणा केपी सिंह की पहल कदमी के बाद दशक से अधिक समय से बंद पड़े बीबीएमबी वर्कशॉप के एक ऑक्सीजन प्लांट को दोबारा चलाने हेतु उन्होंने केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह तक पहुंच की थी। बीबीएमबी के अधिकारी, भारतीय सेना और तकनीकी विशेषज्ञ लगातार इसको चलाने हेतु दिन रात लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन लेने के अलावा, जिला रूपनगर में अन्य ऑक्सीजन प्लांट में लगाए जाएंगे, जिससे जिले में ऑक्सीजन की मांग पूरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज स्पीकर विधानसभा राणा केपी सिंह के साथ वह इस वर्कशॉप का दौरा करके मशीन जी की मरम्मत के चल रहे कार्य का जायजा लेने हेतु यहां आए हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम द्वारा दिन-रात अनथक यत्नों के लिए उनके विशेष तौर पर धन्यवादी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सेहत और सुरक्षा हेतु बहुत ही गंभीरता से काम कर रही है।

इस अवसर पर लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, नगर कौंसिल के प्रधान संजय साहनी, राकेश नैय्यर, सुरेंद्र पम्मा, अशोक सैनी, बीबीएमबी के चीफ इंजीनियर कमलजीत सिंह, डिप्टी चीफ इंजीनियर एच एल कंबोज, सतनाम सिंह पीआरओ के अलावा तकनीकी विशेषज्ञ भी थे।

अनारकली बाजार में गुंड़ागर्दी, लड़के को दौड़ा-दौड़ा कर तलवारों से काटा, देखें VIDEO

https://youtu.be/X0n-34D-5WI



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *