जालंधर में GST अफसरों से उलझने वाला रूबी कपूर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

arrested

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में टांडा रोड पर पिछले 2 फरवरी को एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के इन्वेस्टीगेशन विंग के अधिकारी अमन गुप्ता और रूद्रमनी शर्मा के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में नामजद हुए रूबी कपूर को गत दिवस थाना 3 पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।अग्रिम पेशी नोटिस जारी करने के बाद से थाना पुलिस लगातार दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर रेड कर रही थी जिससे दोनों के परिवारों पर भी दबाव बना हुआ था।

बताया जा रहा है कि गत दिवस रूबी कपूर ने खुद पेश होने का मन बना लिया था। करीबी दावा भी कर रहे हैं कि रूबी ने सरेंडर किया लेकिन पुलिस ने अपनी अरेस्ट ही शो की है। जेल भेजे जाने के बाद आरोपी रूबी कपूर ने अपने वकील के जरिये रेगुलर बेल भी दायर कर दी है जिस पर कोर्ट में कल सुनवाई होने वाली है।

अधिकारी अमन गुप्ता और रूद्रमनी शर्मा से उलझे थे कपूर

सिटी थाना-3 के एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया था कि विगत 3 फरवरी 2021 को एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को शिकायत दी थी कि उनके अधिकारी अमन गुप्ता और रूद्रमनी शर्मा ने मोबाइल विंग के साथ मिलकर 2 फरवरी की देर शाम करीब 7:30 बजे टांडा फाटक के पास एक टेंपू पकड़ा था जिसमें उसमें पार्सल थे।

आरोप यह कि इस दौरान कथित ट्रांसपोर्टर रूबी कपूर और रवि कपूर वहां आ गए और चल रही जांच में बाधा उत्पन्न करके विवाद करते हुए उक्त टेंपो को लेकर निकल गए थे। पुलिस मौके पर आई तो उनकी टीम ने 7 पार्सल कब्जे में लिए थे। टीम का आरोप यह भी था कि दोनों आरोपी धमकी देकर गए थे।

अनारकली बाजार में गुंड़ागर्दी, लड़के को दौड़ा-दौड़ा कर तलवारों से काटा, देखें VIDEO

https://youtu.be/X0n-34D-5WI



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *