Big News: पंजाब के गन्ना किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए 100 करोड़ रुपए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की हिदायतों पर सहकारी चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों की बकाया राशि की अदायगी के लिए 100 करोड़ रुपए गन्ना किसानों को जारी कर दिए गए हैं। यह प्रगटावा सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज यहाँ जारी प्रैस नोट में किया। रंधावा ने बताया कि सहकारी चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों की 2019-20 और 2020-21 की बकाया राशि की अदायगी के लिए सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है और यह राशि आज ही गन्ना किसानों के खातों में डाल दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सहकारी चीनी मिलों का साल 2019-20 की निर्यात सब्सिडी का लगभग 31 करोड़ रुपए और बफर स्टॉक सब्सिडी का लगभग 10 करोड़ रुपए की अदायगी अभी तक जारी न किए जाने के बावजूद पंजाब सरकार द्वारा झोने की बिजाई को मुख्य रखते हुए अपने स्तर पर 100 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

पंजाब सरकार किसानों के कल्याण के लिए वचनबद्ध

स. रंधावा ने बताया कि पंजाब सरकार किसानों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और उनकी बकाया राशि की मुकम्मल अदायगी के लिए सरकार द्वारा साल 2021-22 के बजट में 300 करोड़ रुपए का प्रबंध किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सहकारी चीनी मिलों की चीनी निर्यात सब्सिडी और बफर स्टॉक क्लेम के तौर पर बनती लगभग 41 करोड़ रुपए की जल्द अदायगी के लिए भारत सरकार से संपर्क किया जा रहा है, जिससे गन्ना किसानों की कुल बकाया अदायगी जल्द से जल्द की जा सके।

सहकारिता मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गन्ना किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और सहकारी चीनी मिलों द्वारा गन्ने की बिजाई के लिए पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी, लुधियाना और इंडियन काऊंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के करनाल केंद्र के सहयोग से गन्ने की अधिक उत्पादन वाली किस्मों के करीब 16 लाख पौधों की पनीरी तैयार करके गन्ना किसानों को दी गई है।

इससे न सिफऱ् गन्ने की प्रति एकड़ उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि गन्ना किसानों की प्रति एकड़ आमदन में भी वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इसी योजना के अंतर्गत कलानौर में गुरू नानक देव गन्ना अनुसंधान एवं विकास केंद्र की स्थापना की गई है और लगभग 15 एकड़ में बीज फार्म तैयार कर दिया गया है।

नवजोत सिद्धू ने कैप्टन को ललकारा, काला झंडा फहरा कर दी बड़ी चुनौती, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *