Big News: पंजाब पुलिस के सिपाही की शर्मनाक करतूत, कबाड़ी के बेटे का अपहरण कर मांगी 50,000 की फिरौती

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, होशियारपुर/जालंधर
जालंधर में कबाड़ी के बेटे को अहपरण कर पंजाब पुलिस के सिपाही ने बाप से 50,000 की फिरौती मांगी। रुपए न देने पर उसे चिट्‌टे के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। बाप ने किसी तरह मिन्नतें कर बेटे को छुड़वाया और 5 हजार रुपए दे दिए। फिर भी आरोपी कांस्टेबल नहीं माना तो उसने पुलिस को शिकायत कर दी। जिसके बाद आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ फिरौती मांगने व करप्शन का केस दर्ज कर लिया गया है।

चौगिट्‌टी के सतनाम नगर में रहने वाले चंद्रेश शर्मा ने बताया कि वह बेटे अंकित के साथ कबाड़ का काम करता है। 23 मई को शाम करीब 6.30 बजे अंकित को मोगा के गांव भाईके समाध के रहने वाले संजय कुमार उर्फ संजू ने चौगिट्‌टी चौक पर बुलाया। संजू उनका जानकार है और जालंधर में ढिलवां रोड, दकोहा में रहता है। वह अंकित को स्विफ्ट कार नंबर PB08CT2528 पर बिठाकर ले गया।

50 हजार रुपए चाहिए

संजू की नीयत बिगड़ गई। उसने कहा कि वह सरकारी कर्मचारी है। उसने लड़के को चिट्‌टे लिफाफे में कोई चीज दिखाई और कहा कि उसे रुपयों की जरूरत है, वह तुरंत अपने घर से 50 हजार रुपए मंगवाए, अन्यथा अफसरों को कहकर उस पर झूठा केस दर्ज करवा देगा। बेटे अंकित का उन्हें फोन आया कि संजू 50 हजार रुपए मांग रहा है।

चंद्रेश ने कहा कि वह इतनी जल्दी रुपयों का इंतजाम नहीं कर सकता। उसने संजू से बात कराने को कहा। संजू ने कहा कि वह अगले दिन यानी 24 मई को दोपहर 3 बजे तक उसे 50 हजार रुपए बाईपास के नजदीक बीएमबी कॉलोनी में रुपये पकड़ा दे। उसकी शर्त मानने पर उसने अंकित को छोड़ दिया।

झूठा केस दर्ज करा दूंगा

चंद्रेश ने कहा कि संजू के दिए टाइम व जगह पर जाकर उन्होंने 5 हजार रुपए पकड़ा दिए। चंद्रेश ने उसे कहा कि वह गरीब आदमी है। इतने रुपए नहीं दे सकता। उसके पास यही 5 हजार रुपए हैं। इसके बावजूद संजू नहीं माना और कहने लगा कि शाम 7 बजे तक इसी जगह पर आकर बाकी रुपए दे दे, नहीं तो तेरे बेटे पर अफसरों को कहकर झूठा केस दर्ज करवा दूंगा।

जिससे वह काफी डर गया और पुलिस को शिकायत कर दी। इस बारे में कमिश्नरेट पुलिस के ACP हरसिमरत सिंह ने कहा कि संजय होशियारपुर पुलिस लाइन में तैनात है। कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर विभागीय कार्रवाई के लिए होशियारपुर के SSP को सिफारिश भेज दी गई है। (साथ में bhaskar.com से कंटेंट)

नवजोत सिद्धू ने कैप्टन को ललकारा, काला झंडा फहरा कर दी बड़ी चुनौती, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *