स्पा सैंटर में गैंगरेप: BJYM के नेता अर्जुन त्रेहन ने ED और नेशनल चाइल्ड प्रोटेक्शन राइट से की शिकायत, दिल्ली पहुंचा मामला, बढ़ेंगी मुश्किलें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
माडल टाउन के क्लाउड स्पा में नाबालिगा से हुए गैंगरेप के आरोपियों की मुश्किलें बढ़ने जा रही है। इस मामले में भाजपा ने सीधे तौर पर कांग्रेस नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजयुमो पंजाब के मीडिया को-कनवीनर अर्जुन त्रेहन ने इस पूरे रैकेट का खुलासा करने के लिए केंद्र सरकार की एजैंसियों को पत्र लिखा है। आरोप है कि स्पा सैंटर की आड़ में जालंधर समेत पंजाब के कई बड़े शहरों में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है, जहां नाबालिगों को नशा देकर उनका रेप किया जा रहा है।

आपको बता दे कि शहर में 100 से ज्यादा चल रहे स्पा सैंटरों में क्या कुछ नहीं होता, सभी को पता है। फिर पुलिस को आखिर गलत कामों के बारे में जानकारी क्यों नहीं होती। यह सबसे बड़ा सवाल है। सूत्र यही कहते हैं कि बगैर पुलिस थाने के अधिकारियों की मिलीभगत से हलके में स्पा सैंटर व मसाज पार्लर नहीं चल सकते। क्योंकि इनमें अनैतिक काम होते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि एक अफसर के संरक्षण में जालंधर शहर में 100 से ज्यादा स्पा सैंटर और मसाज पार्लर चल रहे हैं।

पढ़ें BJYM के नेता अर्जुन त्रेहन की शिकायत

भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के मीडिया को कनवीनर अर्जुन त्रेहन ने गैंगरेप के मामले में नेशनल चाइल्ड प्रोटेक्शन राइट दिल्ली और इनफोरसमेंट डायरेक्टोरेट को पत्र लिख कर शिकायत की है। त्रेहन ने कहा है कि जालंधर के माडल टाउन में नाबालिग के साथ गैंगरेप में पकड़े गए आरोपी महज मोहरे भर हैं, इन्हें संरक्षण देने वाले असली खिलाड़ी कोई और हैं, जिसे बचाया जा रहा है।

शहर के कुछ पत्रकारों को भी हिस्सा जाता है

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त अफसर इन 100 मसाज पार्लरों और स्पा सैंटर से खुद वसूली करता है। यही नहीं, यह अफसर अपने कुछ भ्रष्ट उच्च अफसरों के लिए दलाली का भी काम करता है। कुछ उच्च अधिकारियों को लड़की से लेकर पैसा सबकुछ भिजवाता है। शहर में चर्चा तो यह है कि इन स्पा सैंटरों से हर माह 50 लाख रुपए की कमाई होती है। जिसमें शहर के कुछ पत्रकारों को भी हिस्सा जाता है।

यह है मामला

मॉडल टाउन स्थित क्लाउड स्पा सेंटर में 15 साल की लड़की से गैंगरेप हुआ। इसमें अमृतसर के भवानी नगर निवासी आशीष उर्फ दीपक बहल और गांव सेलकीआणा निवासी इंदर उर्फ बंटी, पूर्व शिव सेना नेता सोहित शर्मा और ज्योति को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है। जबकि चौथा आरोपी अरशद खान फरार है। 6 मई को स्पा सेंटर के अंदर लड़की से गैंगरेप हुआ था। आरोपी सेंटर बंद कर भाग गए थे। जाते-जाते आशीष ने सेंटर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर और डायरी गायब कर दी, जिन्हें बरामद करना है।

कांग्रेसी नेता ने फेसबुक पर रखा अपना पक्ष

नवजोत सिद्धू ने कैप्टन को ललकारा, काला झंडा फहरा कर दी बड़ी चुनौती, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *