डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी व राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी को पहल कदमी करते हुए बाकी पार्टियों को साथ लेकर मोदी सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से हटाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी मुहिम शुरू करने की अपील की है।
आज यहां से जारी बयान में श्री सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को देश की लोकतांत्रिक प्रणाली व देश के गरीबों व किसानों के लिए घातक बताते हुए कहा कि 26 मई को देश के किसान अपने आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर काला दिवस मनाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
अपनी योजना बंदी भी उसी अनुसार करनी चाहिए
उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब व कांग्रेस पार्टी उनके इस संघर्ष के साथ खड़ी है व हम उनके जज्बे को सलाम करते हैं जो न केवल किसानी को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं बल्कि वे इस देश के लोकतंत्र की रक्षा के साथ-साथ इस देश के बाकी वर्गों को भी कॉर्पोरेट के गलवे से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ” हमारी पार्टी का पहले भी मानना था कि यह लड़ाई लंबी चलेगी इसलिए इसमें जीत दर्ज करने के लिए हमें अपनी योजना बंदी भी उसी अनुसार करनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह सिर्फ किसानों का ही मुद्दा नहीं बल्कि मोदी सरकार हर मुहाज पर पूरी तरह असफल सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि करोना के इस बुरे वक्त में भाजपा सरकार ने लोगों को इस मुहाज पर खड़ा कर दिया है, जहां जीते रह जाना भी उनको विकास लगने लगा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कोविड-19 के लिए मोदी सरकार नाकाम रही है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को क्षति हुई है व लोग ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटके हैं, जैसे हजारों मानवीय शरीरों को समाजिक रीत के अनुसार अंतिम संस्कार भी नसीब नहीं हो सका उस सब कुछ ने इस सरकार की पोल खोलकर रख दी है।
राष्ट्रीय मुहिम की शुरुआत करने के लिए सबसे उचित रहेगा
श्री जाखड़ ने कहा कि इसलिए आवश्यक है कि सभी पार्टियां देश के संघीय ढांचे, देश के गरीब व किसान के आस्तित्व के लिए खतरा बने श्री नरेंद्र मोदी की सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से हटाने के लिए एक बड़ी मुहिम का शुरुआत करें ताकि देश, लोकतंत्र व देश के किसान को इस प्रकार की बुरी नीतियों से बचाया जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि 30 मई को मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने जा रहे हैं इसलिए यह दिन ऐसी किसी भी राष्ट्रीय मुहिम की शुरुआत करने के लिए सबसे उचित रहेगा।
इसलिए उन्होंने कहा कि इस मुहिम के नेतृत्व के लिए श्रीमती सोनिया गांधी सबसे उचित नेता है व उन्होंने अपील की कि श्रीमती गांधी इस संकट के समय देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी पार्टियों को साथ लेकर एक रणनीति बनाते हुए इस मुहिम को शुरू करें | उन्होंने कहा कि यह सिर्फ काले खेती कानूनों की ही बात नहीं बल्कि अगर यह सरकार सत्ता में बनी रहेगी तो इस देश का कुछ भी नहीं बचेगा। इसलिए सबको देश को बचाने के लिए ऐसी मुहिम की रूपरेखा तैयार करके उस पर काम शुरू करना चाहिए।
नवजोत सिद्धू ने कैप्टन को ललकारा, काला झंडा फहरा कर दी बड़ी चुनौती, देखें VIDEO










