सावधान: फेसबुक प्रोफाइल हैक कर बनाते हैं अश्लील वीडियो, फिर मैसेंजर में भेजकर करते हैं ब्लैकमेल, जालंधर में दीनानाथ प्रधान को ठगने की साजिश, पुलिस कमिश्नर से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
सोशल मीडिया के जालसाजों ने एडिटेड वीडियो के माध्यम से लूट करने का नया रास्ता अख्तियार किया है। जिससे आए दिन कोई न कोई व्यक्ति इन जालसाज ठगों का शिकार हो रहा है। ऐसा ही एक मामला जालंधर का है। जहां दीनानाथ प्रधान की फेसबुक प्रोफाइल को हैक कर उनकी प्रोफाइल से फोटो निकालकर एडिटेड वीडियो तैयार कर जालसाजों ने उन्हें ठगने का पूरा प्लान तैयार किया।

दीनानाथ प्रधान के मुताबिक उनके फेसबुक मैसेंजर पर एक मैसेज आया कि इम्युनिटी बूस्टर की मेडिसन वे लोग सप्लाई करते हैं। इससे कोरोना जैसी बीमारी से लड़ा जा सकता है। दीनानाथ ने उसे मनाकर दिया कि उन्हें ऐसी किसी भी मेडिसन की जरूरत नहीं है। फिर जालसाजों ने उनकी फेसबुक प्रोफाइल से उनका मोबाइल नंबर हासिल किया। उनके मित्र सूची की स्क्रीन शाट लिया।

प्रधान के मुताबिक थोड़ी देर में उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप पर एक वीडियो क्लिप भेजी। जिसमें उसके चेहरे के साथ अश्लील फोटो जोड़ा हुआ था। अश्लील फोटो जोड़कर वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर भेजकर जालसाजों ने धमकी दी कि उनके खाते में 15000 रुपए जमा करवा दो, नहीं तो ये वीडियो उनके फेसबुक दोस्तों को मैसेंजर पर भेज कर बदनाम कर देंगे।

दीनानाथ प्रधान के मुताबिक उन्होंने साफ मना कर दिया कि वे उन्हें कोई पैसा नहीं देंगे। जालसाजों ने नंबर बदल बदल कर फोन किया। इसके बाद दीनानाथ प्रधान ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मिलकर जालसाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस कमिश्नर ने उनकी शिकायत को साइबर सेल को भेजते हुए जालसाजों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

नवजोत सिद्धू ने कैप्टन को ललकारा, काला झंडा फहरा कर दी बड़ी चुनौती, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *