Big Breaking: कारोबारी के घर में घुसे डकैत, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक, 1 करोड़ की डकैती

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

crime

नई दिल्ली। गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र की अंसल कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर छोटे खां के घर में बुधवार शाम को डकैती की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हथियारबंद छह बदमाशों ने छोटे खां के घर पर धावा बोल दिया और परिजनों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर छोटे खां, उनके भाई और किराएदार के घर में रखे 90 लाख रुपये कैश और 10 लाख से अधिक के जेवर लूटकर ले गए। बताया जा रहा है कि छोटे खां के किराएदार को मकान खरीदना था। इसी के लिए उसने पैसे रखे हुए थे।

मूलरूप से गांव पाबी सादकपुर निवासी छोटे खां प्रॉपर्टी कारोबारी हैं और ट्रॉनिका सिटी अंसल में परिवार के साथ रहते हैं। तीन मंजिला मकान में प्रथम तल पर छोटे खां परिवार के साथ रहते हैं। प्रथम तल पर उनके भाई मोइनुद्दीन रहते हैं, हालांकि मोइनुद्दीन का परिवार गांव पाबी सादकपुर में रहता है।

घर पर छोटे खां के बीमार पिता एक कमरे में सोए हुए थे

सेकंड फ्लोर पर मूलरूप से गांव बेहटा निवासी किराएदार साजिद करीब तीन साल से रह रहा है। साजिद की ट्रोनिका में प्रेशर पाइप की फैक्टरी है। बुधवार को छोटे खां और उनका भाई मोइनुद्दीन खुशहाल पार्क कॉलोनी स्थित ऑफिस में गए हुए थे।  जबकि किराएदार साजिद परिवार के साथ शामली में शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। घर पर छोटे खां के बीमार पिता एक कमरे में सोए हुए थे।

जबकि पत्नी, चार बच्चे और भतीजा शाहरुख प्रथम तल पर एक कमरे में थे। इसी दौरान किसी ने घर पर आवाज लगाई। शाहरुख ने जैसे ही गेट खोला तो हथियारबंद छह बदमाशों ने उसे गन पॉइंट पर ले लिया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर लिया। सभी से मोबाइल छीनकर बाहर से कुंडी लगा दी। बदमाशों ने मकान की तीनों मंजिलों पर बने कमरों को आधा घंटे तक खंगाला।

महिलाओं के लाखों रुपये के जेवर भी लूटकर ले गए

पीड़ित परिवार के मुताबिक, बदमाश छोटे खां के पांच लाख रुपये, मोइनुद्दीन के 41 लाख रुपये और किराएदार साजिद के 50 लाख रुपए के अलावा महिलाओं के लाखों रुपये के जेवर भी लूटकर ले गए। मोइनुद्दीन के मुताबिक उन्होंने एक प्रॉपर्टी बिकवाई थी। उसी के 41 लख रूपये आए थे, जो विक्रेता को भिजवाने थे। वहीं, किराएदार साजिद का कहना है कि उसे मकान खरीदना था। उसके लिए उसने 50 लाख रुपये घर में रखे हुए थे। एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

नवजोत सिद्धू ने कैप्टन को ललकारा, काला झंडा फहरा कर दी बड़ी चुनौती, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *