सांसद मनीष तिवारी ने श्री चमकौर साहिब के गांवों को 52 लाख रुपये के फंड बांटे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, रोपड़/श्री चमकौर साहिब
श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा हलके के विकास हेतु गांवों को विकास कार्यों के लिए फंड जारी करने का सिलसिला जारी है। जिनके द्वारा कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के साथ दाना मंडी में आयोजित एक समारोह के दौरान हलके के गांवों के सरपंचों को विकास कार्यों हेतु 52 लाख रुपए के फंड बांटे गए।

पत्रकारों से बातचीत में सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि हलके के विकास हेतु फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य की कांग्रेस सरकार पंजाब के विकास हेतु वचनबद्ध है। इसी के तहत हलके के अलग-अलग गांवों, जिनमें गांव खोखर को 8 लाख रुपए से खेल मैदान, गांव मोहन माजरा को 3 लाख रुपए से श्मशान घाट और 7 लाख रुपए से गलियों, नालियों और फिरनी, गांव जगतपुर को 4 लाख रुपए से टोबे व 4 लाख रुपए से एससी श्मशान घाट के लिए जारी किया गया है।

सर्टिफिकेट जल्द से जल्द जमा करवाया जाएं

गांव सुरतापुर को 8 लाख रुपए से श्मशान घाट; गांव दाउदपुर कलां को 3 लाख रुपए से श्मशान घाट, 3 से गलियों, नालियों व फिरनी व 2 लाख रुपए से निकासी नाले; गांव भाओवाल को 5 लाख रुपए से श्मशान घाट व गांव बामा कुलिया को 5 लाख से गलियों-नालियों के निर्माण हेतु फंड जारी किए गए हैं।

इस अवसर पर उन्होंने गांवों की पंचायतों को हिदायत दी कि फंडों का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए और इस्तेमाल संबंधी सर्टिफिकेट जल्द से जल्द जमा करवाया जाएं, ताकि और फंड जारी हो सकें। वहीं पर, कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के सर्वपक्षीय विकास को लेकर वचनबद्ध है और कोरोना महामारी के चलते बने हालातों के बावजूद विकास के कार्य जारी हैं, ताकि गांवों में भी शहरों के स्तर पर सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर अन्य के अलावा, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, म्युनिसिपल कमेटी श्री चमकौर साहिब के प्रधान शमशेर सिंह बंगु, अमनदीप कौर चेयरमैन ब्लाक समिति श्री चमकौर साहिब, डॉ मोहित कल्याण बीडीपीओ, सरपंच जसविंदर कौर, हरजिंदर कौर, गुरप्रीत सिंह, जसवीर कौर, लेंबर दास, मनजीत सिंह, गुरजीत सिंह, मन्नत कुमार मोंटी एमसी भी मौजूद रहे।

नवजोत सिद्धू ने कैप्टन को ललकारा, काला झंडा फहरा कर दी बड़ी चुनौती, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *