डेली संवाद, तरनतारन
पंजाब के तरनतारन में गैंगवार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह तरनतारन में गैंगवार हुई है, गैंगवार में दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक तरनतारन के पट्टी इलाके के नदोहर चौक पर वीरवार सुबह अचानक फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग होती देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। इलाके में दहशत फैल गई। इस गैंगवार में अमन फौजी व पूरन नामक गैंगस्टर की मौके पर मौत हो गई, जबकि शेरा को गंभीर हालत में अमृतसर के निजी अस्पताल में भेजा गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक अनमदीप सिंह फ़ौजी, पूरन सिंह और शमशेर शेरा एक ही गिरोह के बताए जाते हैं। किसी दूसरे गैंग के साथ इनकी काफी समय से कहासुनी चल रही थी। वीरवार सुबह नदोहर चौक में इन पर हमला हुआ, हालांकि इन्होंने भी जवाबी फायरिंग की या नहीं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची घटना की जांच शुरू कर दी है।
नवजोत सिद्धू ने कैप्टन को ललकारा, काला झंडा फहरा कर दी बड़ी चुनौती, देखें VIDEO










