Big News: स्वामी रामदेव के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत, इन धाराओं में दर्ज हो सकती है FIR

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) व याेग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के बीच विवाद थम नहीं रहा है। आइएमए उनके खिलाफ आक्रामक रूख अपनाए हुए है। पहले केंद्र सरकार से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग और फिर कानूनी नोटिस भेजने के बाद अब एसोसिएशन के महासचिव डा. जयेश लेने ने बृहस्पतिवार को आइपी स्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में रामदेव के खिलाफ महामारी एक्ट, आपदा प्रबंधन एक्ट के अलावा भारतीय दंड संहिता की एक दर्जन धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है। एसोसिएशन ने उन पर मानहानि, कोरोना के इलाज को लेकर भ्रामक सूचना फैलाने व धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

कोरोना के दवा के रूप में कोरोनिल का प्रचार बंद करने का निर्देश

अपने 14 पेज की लिखित शिकायत में आइएमए के महासचिव डा. जयेश लेने ने कहा कि रामदेव ने पिछले साल जून में कोरोनिल को कोरोना के इलाज में कारगर बताकर प्रचारित किया। जबकि यह दवा किसी नियामक एजेंसी से स्वीकृत नहीं थी। केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए कोरोना के दवा के रूप में कोरोनिल का प्रचार बंद करने का निर्देश दिया।

इसके कुछ समय के बाद रामदेव ने कोरोनिल को साक्ष्य आधारित दवा बताकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से प्रमाणित होने का दावा किया। डब्ल्यूएचओ ने उनके इस दावे का खंडन किया था। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें रामदेव ने एलोपैथी को दिवालिया विज्ञान कहा था। इसके अलावा यह भी कहा था कि एलोपैथी दवाएं खाने से लाखों लोगों की मौत हुई।

एलोपैथ के करीब 1200 डाक्टरों ने जान गंवाई

इस बयान ने लोगों के बीच भ्रामक संदेश गया। जबकि एलोपैथ की दवा से ही देश में कोरोना से पीड़ित करीब दो करोड़ 40 लाख लोग ठीक हुए हैं। कोरोना के खिलाफ इस जंग में एलोपैथ के करीब 1200 डाक्टरों ने जान गंवाई है। इससे पहले दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने भी दरियागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने भी रामदेव को पत्र लिखकर उनके बयान पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद रामदेव अपने बयान पर सफाई भी दी थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *