कोरोना वायरस : गृह मंत्रालय का आदेश, 30 जून तक सख्ती जारी रखें सभी राज्य, 67 पत्रकारों के परिवारों को वित्तीय मदद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

corona-mask daily samvad

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में तमाम पाबंदियां लागू हैं। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं आज कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 2.11 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,847 लोगों की जान चली गई है।

इस बीच, देश में ब्लैक फंगस भी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं, केरल में राज्य सरकार ने कोविड-19 के चलते अनाथ हुए बच्चों को वित्तीय मदद देने का फैसला किया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कोरोना से जान गंवाने वाले 67 पत्रकारों के परिवारों को वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोविड के मौजूदा दिशा-निर्देशों को 30 जून तक जारी रखने का आदेश दिया है।

30 जून तक जारी रखें कोविड कंटेनमेंट प्रयास

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोविड के मौजूदा दिशा-निर्देशों को 30 जून तक जारी रखने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि जिन जिलों में अधिक मामले हैं, वहां पर स्थानीय स्तर पर नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित किए जाएं। मंत्रालय ने कहा कि नियंत्रण को कठोरता से लागू करने से दक्षिण और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे भारत में कोविड के मामलों में गिरावट हुई है।

लुधियाना में नमूने लेने गई टीम पर हमला

पंजाब में लुधियाना जिले के राछिन गांव में नमूने लेने गई टीम पर हमले की जानकारी सामने आई है। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

67 पत्रकारों के परिवार को वित्तीय मदद का एलान

केंद्र सरकार ने कोविड से मरने वाले पत्रकारों के 67 परिवारों को वित्तीय मदद देने को मंजूरी दे दी है। सरकार ने कहा कि हर परिवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पत्रकार हित योजना के तहत पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

नवजोत सिद्धू ने कैप्टन को ललकारा, काला झंडा फहरा कर दी बड़ी चुनौती, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *