पूर्व PM पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण उनका स्मरण किया। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया।

पंजाब भवन चंडीगढ़ में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर खादी बोर्ड पंजाब के डायरेक्टर मेजर सिंह, अनिल मेहता और कांग्रेस पार्टी के नेता शामिल थे। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइन के बीच भाग लिया।

सर्वप्रथम पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाते हुए श्रद्धांजलि दी। मेजर सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद नए भारत के निर्माण की नींव रखने में भी पंडित नेहरू का सबसे बड़ा योगदान है।

मेजर सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की नीतियों की बदौलत ही समकालीन राष्ट्रों से हमारा देश आगे निकल सका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बताये मार्ग पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने की बात भी कही।

नवजोत सिद्धू ने कैप्टन को ललकारा, काला झंडा फहरा कर दी बड़ी चुनौती, देखें VIDEO

https://youtu.be/shj8_LS8zBI




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar