Big News: सांसद की कार पर जबरदस्त हमला, भीड़ ने पथराव कर शीशे तोड़े

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर। भरतपुर से भारतीय जनता पार्टी की सांसद रंजीता कोली पर देर रात हमला करने की खबर सामने आई है। भाजपा सांसद एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करके अपने घर लौट रही थी। रास्ते में धरसोनी गांव के पास कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। जिसके बाद रंजीता कोली को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

अस्पताल में इलाज कराने के बाद सांसद सर्किट हाउस पहुंच गई। बता दें कि भाजपा सांसद ने कुछ दिन पहले ही कोरोना के आंकड़े छुपाने को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। रंजीता कोली ने कहा कि रात साढ़े 11 बजे स्वास्थ्य केंद्र से लौटने के दौरान, पांच-छह लोग मेरी गाड़ी की तरफ आए और पत्थरबाजी करने लगे। उन लोगों ने हमारी कार पर हमला किया।

हमला इतना भयावह था कि सांसद अचेत होकर बेहोश हो गईं

घटना के बारे में सांसद की टीम की ओर से जानकारी दी गई कि हमला इतना भयावह था कि सांसद अचेत होकर बेहोश हो गईं। हमले के तुरंत बाद पुलिस से संपर्क किया लेकिन पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में 45 मिनट का समय लग गया। सांसद की टीम ने आरोप लगाया कि भरतपुर के जिलाधिकारी को लगातार फोन किया गया लेकिन वहां से कोई उत्तर नहीं मिला।

बता दें कि तीन दिन पहले सांसद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने संसदीय क्षेत्र भरतपुर में कोरोना की आरटी-पीसीआर टेस्ट कम होने के मुद्दे पर पत्र लिखा था। सांसद ने आरोप लगाया कि टेस्ट उचित संख्या में नहीं होने से इलाके में कोरोना के मामलों का सही तरीके से पता नहीं लग पा रहा था। सांसद ने अपने इलाके में रोजाना 5000 टेस्ट कराने की मांग की थी



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *