राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा – प्रधानमंत्री ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोरोना के मुद्दे को लेकर मीडिया को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राहुल गांधी मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि केंद्र सरकार को अभी तक कोरोना समझ नहीं आया है। राहुल गांधी ने कहा कि लॉकडाउन कोरोना का स्थायी समाधान नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर कोरोना को रोकने का कोई स्थायी समाधान है तो वो है सिर्फ वैक्सीनेशन। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपके काम करने के तरीके से लाखों लोगों की मौत हुई है, इसलिए अपने काम करने के तरीके को बदलें। कोरोना सिर्फ एक बीमारी नहीं है, कोरोना एक बदलती हुई बीमारी है। आप इसको जितना समय और जगह देंगे ये उतना खतरनाक बनता जाएगा।

मात्र तीन फीसदी लोगों को ही लगा टीका

राहुल गांधी ने कहा कि लॉकडाउन, मास्क लगाना, सैनिटाइज करना स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक देश में सिर्फ तीन फीसदी लोगों को ही वैक्सीन लगी है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना के मोर्चे पर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि सिर्फ और सिर्फ वैक्सीनेशन के जरिए ही कोरोना से लड़ा जा सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि हम फरवरी से केंद्र सरकार को आगाह कर रहे हैं लेकिन केंद्र ने हमारी एक नहीं सुनी। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष उनका दुश्मन नहीं है और कोरोना कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं है।

तीसरी, चौथी और पांचवीं लहर भी आएगी- राहुल

इसके अलावा राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर इस रेट पर वैक्सीनेशन चलता गया तो तीसरी, चौथी और पांचवी लहर भी आएगी। हमारी मृत्यु दर झूठ है और सरकार इस झूठ को फैला रही है। सरकार को समझना चाहिए कि विपक्ष उनका दुश्मन नहीं है, विपक्ष उनको रास्ता दिखा रहा है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *