बठिंडा की महिला सरपंच राज पाल कौर का सनसनीखेज खुलासा, कहा – मेरे पति ने पंजाब में दलित CM बनाने की अरदास की, तो उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला से मिली महिला सरपंच, कहा- बेअदबी के मामले में पंजाब के दो ताकतवर परिवारों के खिलाफ अरदास करने की कीमत उनके पति ने चुकाई

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब पुलिस द्वारा मेरे पति जत्थेदार गुरमेल सिंह खालसा पर राजनैतिक कारणों से झूठा परचा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है, यह कहना है ग्राम पंचायत बस्ती नंबर 1,4,5, बीड़ तालाब, बठिंडा की महिला सरपंच राज पाल कौर जो कि आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला से जालंधर सर्किट हाउस में मिली।

राज पाल कौर ने सांपला को बताया कि उनके मजहबी सिख पति जत्थेदार गुरमेल सिंह खालसा का इतना ही कसूर है कि उसने गांव के गुरूद्वारे में भारत के उस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छी सेहत की अरदास की जिसने पंजाब में दलित समाज के व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है। उसके पति ने आज़ादी के बाद आज तक पंजाब में कभी दलित मुख्यमंत्री नहीं बना यह बात बोलने की कीमत चुकाई।

पंजाब के वित्त मंत्री द्वारा टाल मटोल करने की बात कही

राज पाल कौर ने कहा कि उसके पति एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्त्ता है जो की हमेशा अपने गांव वासियों और इलाका वासियों के विकास के लिए कोशिशें करता रहता है। पर्चा दर्ज करने का एक और कारण यह हो सकता है कि उसके पति ने 95 % दलित आबादी वाले गांव के विकास कार्यों हेतु पैसे / ग्रांट के लिए बार-बार पंजाब के वित्त मंत्री द्वारा टाल मटोल करने की बात कही।

उसके पति एक सच्चे गुर सिख हैं और इसलिए उन्होंने अपनी अरदास में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी के लिए इशारों में बादल परिवार को दोषी मानते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की तरफ इशारे करते हुए कहा की वो भी इस मुद्दे पर सियासत ही कर रहे हैं, शायद यह भी उन पर झूठा पर्चा दर्ज करने का कारण हो सकता है। क्या अब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी के दोषियों को सजा दिलवाने की अरदास करना अपराध है ? सांपला ने उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वसान देते हुए कहा कि उन्हें न्याय दिलवाएंगे।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *